चैटजीपीटी से केस तैयार कर कोर्ट पहुंचा वकील, जज के सामने देने लगा फर्जी दलीलें, खुली पोल तो शर्म से हुआ लाल

Updated on 10-06-2023 07:19 PM
वॉशिंगटन : आर्टिफिशियल चैटबॉट ChatGPT का अब कई लोग प्रोफेश्नल रूप में भी इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन फैक्ट्स के मामले में यह कितना भरोसेमंद है, कहा नहीं जा सकता। अमेरिका में एक वकील ने भी अपने केस को तैयार करने के लिए चैटजीपीटी का सहारा लिया लेकिन कोर्ट में उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। एआई चैटबॉट ने उसे कई फर्जी मामलों और मनगढ़ंत फैसलों के बारे में बताया जिनके इस्तेमाल से कोर्ट में वकील का चेहरा लाल हो गया। न्यूयॉर्क के वकील स्टीवन श्वार्ट्ज ने इस हफ्ते एक जज से कोर्ट में चैटजीपीटी के फर्जी मामलों का हवाला देने के लिए माफी मांगी।


श्वार्ट्ज ने एक कोर्ट फाइलिंग में लिखा, 'मुझे इस बात का आइडिया नहीं था कि चैटजीपीटी पूरे केस या अदालती फैसलों को गढ़ सकता है, वह भी एकदम प्रामाणिक प्रतीत होने वाले तरीके से।' यह मामला मैनहट्टन फेडेरल कोर्ट में एक सिविल केस के दौरान सामने आया जिसमें एक शख्स ने कोलम्बियाई एयरलाइन एविआंका पर केस किया था। रॉबर्टो माटा ने दावा किया कि अगस्त 2019 में अल सल्वाडोर से न्यूयॉर्क की उड़ान के दौरान एक धातु की प्लेट से उनके पैर में चोट लगने से वह घायल हो गए थे।

कोर्ट में दिया मनगढ़ंत मामलों का हवाला

जब एयरलाइन के वकीलों ने अदालत से मामले को खारिज करने के लिए कहा, श्वार्ट्ज ने एक जवाब दायर किया जिसमें दावा किया गया कि इस केस को क्यों आगे बढ़ना चाहिए। इसके समर्थन में उन्होंने करीब आधा दर्जन से अधिक फैसलों का हवाला दिया। उन्होंने पीटरसन बनाम ईरान एयर, वर्गीस बनाम चाइना सदर्न एयरलाइंस और शबून बनाम इजिप्टेयर केस का हवाला दिया। यहां तक कि वर्गीस केस में तारीखों का भी जिक्र था।

वकील ने अदालत से मांगी माफी

हालांकि एक बड़ी यह समस्या थी, न तो एविआंका के वकील और न ही जज पी केविन कास्टेल को इन मामलों के बारे में कुछ पता था। आखिरकार श्वार्ट्ज को यह स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा कि चैटजीपीटी ने ही सब कुछ गढ़ा था। जज ने श्वार्ट्ज और उनके लॉ पार्टनर को संभावित प्रतिबंधों का सामना करने के लिए उनके सामने पेश होने का आदेश दिया। मंगलवार को एक फाइलिंग में, सुनवाई से पहले श्वार्ट्ज ने कहा कि वह अपनी 'अफसोसजनक गलती' के लिए अदालत से 'माफी' चाहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.