मनखे-मनखे एक समान का संदेश आज भी प्रासंगिक : विधायक डॉ.सम्पत

Updated on 19-12-2023 02:54 PM

महासमुंद। बसना विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल जी ने आज पुज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 267 वीं जयंती के अवसर पर ग्राम कर्राभौना में बाबा गुरू घासीदास जी की आस्था के प्रतीक नवीन जोड़ा जैतखाम का पूजा अर्चना व पाला चढ़ा कर लोकार्पण किया।

विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल का सतनामी समाज के लोगों ने बड़ी आत्मीयता से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने कहा कि सतनाम पंथ के प्रणेता संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी का संपूर्ण जीवन मानव समाज कल्याण के प्रति समर्पित रहा है।

उन्होंने समाज में भाईचारा और समरसता के लिए मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने सतनामी समाज के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में समाज को एकजुट करने के लिए और बाबा गुरु घासीदास जी के मानव सेवा, दया, सब जीवों पर करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पांच चरणों में निकाली गई सतनाम संदेश यात्रा में अपनी सहभागिता निभाई है, वह अनुकरणीय है।

उन्होंने आगे बताया कि बसना विधानसभा में भाजपा को जीत दिलाने एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने में अहम योगदान रहा है। मैं आप सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद करता हूं जो आपने अपने भाई, अपना बेटा,अपने मित्र को विधायक बनाकर सेवा करने का मौका दिया। मैं हमेशा आप सभी के सुख दुःख में सहभागी बनकर साथ खड़ा हूं।

इस मौके पर राज महंत प्यारेलाल कोसरिया, जिला महंत छबिलाल रात्रे, भाजपा महासमुंद जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, बसना मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र बोरे, प्रदेश महासचिव लखन कुर्रे,मीडिया प्रभारी लोकनाथ खुंटे, जनपद पंचायत पिथौरा सभापति सोहन पटेल, जनपद पंचायत पिथौरा पूर्व सभापति हेमप्रसाद पटेल, जनपद सदस्य ताराचंद साहू,कामेश बंजारा, महेन्दर सिंह अरोरा, प्रदीप दास राजन, सरपंच पठियापाली त्रिलोचन भोई, कोलता समाज उपाध्यक्ष अमित साहू, युवा प्रकोष्ठ कोलता समाज रोशन प्रधान, महिला संगठन कुंवार बाई,डीजेन्द्र कुर्रे, मोहरसाय ओगरे, अमरदास, गोपाल सत्यवंशी,गुणप्रसाद, सोनसाय ओगरे, मनी राम खुंटे,घुराऊ खुंटे, संतराम खुंटे, लीलाधर खुंटे, जयराम खुंटे, विजय शंकर पटेल, किशोरी लाल सिदार, बाबूलाल निषाद, बालकृष्ण खुंटे, मोहन खुंटे, नानदाऊ खुंटे, द्वारिका खुंटे, चंद्रराम खुंटे,हरिश खुंटे, जगदीश खुंटे, संतलाल नायक, मोहित पटेल, शशिकांत बारीक, नरेन्द्र चौधरी, उदेराम चौहान, स्थानीय जनप्रतिनिधि,मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज लोग शामिल हुए। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल बसना सहित सावित्रीपुर एवं छुवालीपतेरा के कार्यक्रमों में हुए शामिल

विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने नगर पंचायत बसना वार्ड क्रमांक 04, ग्राम सावित्रीपुर एवं छुवालीपतेरा में आयोजित पुज्य बाबा गुरु घासीदास जी जयंती समारोह में शामिल हुए तथा पूजा अर्चना कर क्षेत्र की तरक्की और खुशहाली की कामना करते बाबा गुरु घासीदास जी जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

इस मौके पर राज महंत प्यारेलाल कोसरिया, जिला महंत छबिलाल रात्रे, भाजपा महासमुंद जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, भाजपा नेता डॉ.एनके अग्रवाल,बसना मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र बोरे, प्रदेश महासचिव लखन कुर्रे,मीडिया प्रभारी लोकनाथ खुंटे, अभयपुर धृतलहरें, ललितठीक  धृतलहरें,पोसराम धृतलहरें, नीलाम्बर बीपी रत्नाकर, गुणप्रसाद धृतलहरें, गोपाल सत्यवंशी, डिग्री लाल रात्रे, अमरदास, महेन्द्र कोसरिया, बाबूलाल कुर्रे, बीपी बंजारे, प्रकाश कोसरिया, लवकुश कोसरिया, संतोष चौलिक, शनिदास, कुंजराम, आजूराम अनंत,धनुर्जय बंजारे, घासीदास राम मिरी, केतब बारीक, गणेश पटेल, प्रदीप बारीक, भुषण पटेल, मलिनदास, शिवकुमारी, दशरथ कोसरिया, जयप्रकाश बारीक, गोकुलानंद प्रधान, तरवर कोसरिया, छतराम अनंत, लाला निराला, वेदप्रकाश साहू, सुखराम निराला, मुकेश कुमार मधुकर, दयाराम कुर्रे, रघुनाथ जांगड़े, लकेश्वर जांगड़े आदि मौजूद रहें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.