कलेक्टर-निगम कमिश्नर के साथ संचालक ने किया घनी बस्तियों का निरीक्षण

Updated on 25-01-2024 04:25 PM

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशा अनुरूप सुशासन से सुविधाओं के विस्तार हेतु उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के मार्गदर्शन में रायपुर नगर निगम ने स्वच्छता सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने अग्रसर है। गुरुवार सुबह नागरिक सुविधाओं का जायजा लेने नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक कुंदन कुमार, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे के साथ विनोबा भावे नगर, कुंदरा पारा, शांति नगर जैसे घनी बसाहट वाली बस्तियों का निरीक्षण भ्रमण किया। इस दौरान रायपुर (उत्तर) विधायक पुरंदर मिश्रा, आर.डी.ए. के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष लोकेश कावड़िया सहित स्थानीय निवासियों से उन्होंने सुविधाओं के विस्तार के संबंध में सुझाव मांगे व उनसे फीडबैक भी लिए।

नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक कुंदन कुमार और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने मुख्य मार्गों सहित बस्तियों के भीतर साफ-सफाई हेतु किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया। नागरिकों की आवश्यकता को देखते हुए कुंदरा पारा में विधायक पुरंदर मिश्रा के सुझाव पर बड़ी पानी टंकी, सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु नगर निगम को प्रस्ताव बनाने व विधायक निधि से सामुदायिक भवन हेतु प्राक्कलन प्रस्तुत करने उन्होंने निर्देशित किया है। राजा तालाब व इसके समीप बने नाले की सफाई के निर्देश इस निरीक्षण भ्रमण में दिए गए। विनोबा भावे नगर के जल निकासी हेतु बनी नालियों की साफ-सफाई में घनी बसाहट के कारण मशीनों के पहुंचने में हो रही परेशानी को देखते हुए मैनुअल तरीके से सफाई के समुचित प्रबंध हेतु उन्होंने निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि अमृत मिशन योजना का लाभ हर परिवार तक पहुंचे, इसके लिए जोनल अधिकारी नियमित रूप से मिशन-इंजीनियरों के साथ ऐसे क्षेत्रों का पर्यवेक्षण करें एवं समय पूर्व यह सुनिश्चित कर ले कि गर्मी के दिनों में पुराने बसे ऐसे क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति निर्मित न हो। नालियों की नियमित सफाई, मच्छरों से बचाव हेतु दवा छिड़काव भी निश्चित अंतराल में लगातार किए जाने हेतु भी इन अधिकारियों ने मैदानी अमले को निर्देशित किया है। निवासियों से चर्चा के दौरान कुंदन कुमार ने सभी घरों से कचरा समय पर बाहर निकालने और इन कचरों को पृथक कर कचरा गाड़ी में देने के साथ ही साथ अपने आस-पास को साफ रखने के जिम्मेदारी का निर्वहन करने की भी सलाह भी दी, जिससे नगर निगम के साथ मिलकर शहर को स्वच्छ रखने में हर नागरिक की भी भागीदारी बढ़े। अधिकारियों ने जोन आयुक्त व जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमित भ्रमण कर नागरिक सुझाावों के अनुरूप सुविधाओं के उन्नयन हेतु त्वरित कार्यवाही करने के लिए भी कहा है।

इसके पूर्व, संचालक कुमार कटोरा तालाब में बने उद्यान, चौपाटी व नागरिक सेवा से जुड़ी  सुविधाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण भ्रमण के दौरान सूडा की अवर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सूर्य किरण तिवारी, अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल, रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मुख्य परिचालन अधिकारी उज्जवल पोरवाल, अपर आयुक्त विनोद पांडेय, शैलेन्द्र पटले, महाप्रबंधक (ई. एंड टी.) पी.के. पंचायती, सूडा के सहायक अभियंता आभास मिश्रा सहित जोन कमिश्नर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक अभियंता भी साथ थे। कटोरा तालाब की दीवारों के आकर्षक रंग-रोगन, आवश्यकता अनुसार विद्युत रोशनी से सजावट व सामान्य रख-रखाव को व्यवस्थित करने के लिए उन्होंने कहा, जिससे कि सैर के लिए आने वालों को यह तालाब और भी आकर्षक लगे। नागरिकों से फीडबैक के दौरान मिले सुझाव अनुसार कटोरा तालाब परिसर में योगा शेड बनाने, टूटी जाली को सुधारने हेतु भी निगम अधिकारियों को निर्देशित किया।

संचालक कुमार ने निगम अधिकारियों से कहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सतत अपने क्षेत्र का भ्रमण करें और आवश्यकता अनुरूप उपयुक्त प्रस्ताव शासन को प्रेषित करें, जिससे कि त्वरित स्वीकृति से आम नागरिकों को मिल रही सुविधाओं का उन्नयन हो सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.