चोर का जवाब सुनकर हंसने लगे पुलिस अधिकारी:पूछताछ के दौरान आरोपी बोला- चोरी करके गरीबों को कंबल दिया और उनके खाने पर खर्च किया

Updated on 01-12-2022 07:04 PM
छत्तीसगढ़ के दुर्ग एसपी और चोर के बीच पूछताछ का एक वीडियो काफी चर्चा में है। एसपी ने जब चोर से पूछा कि चोरी की रकम का क्या किया तो उसने कहा गरीबों में बांट दिया। गाय, कुत्ता और ठंड में सड़क किनारे बैठे गरीबों को कंबल और खाने में खर्च कर दिया। चोर के इस तरह के जवाब से पूरे पुलिस अधिकारी हंस पड़े। चोर ने यहां तक कहा कि उसे चोरी करने में तो बहुत मजा आया, लेकिन बाहर आकर बहुत पछतावा हुआ। नवंबर माह में सुपेला, स्मृति नगर और वैशाली नगर थाना क्षेत्र चार अलग-अलग जगहों में चोरी की वारदातें हुईं थी। पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान की तो उनकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था।

चोरी की रकम गरीबों में बांट दी

खुलासे के दौरान दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने इतनी बेबाकी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया मानों उन्हें अपने किए का कोई पछतावा न हो। एक चोर ने तो यहां तक कहा कि उसे चोरी का पछतावा हुआ, इससे उसने चोरी की रकम गरीबों में बांट दी।

चोरी की रकम से जुआ,गांजा, बीड़ी

पुलिस पूछताछ में दूसरे आरोपी महेश यादव ने बताया कि वो सिर्फ गांजा का नशा करता है और नशे के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देता है। वहीं दूसरे आरोपी ने बताया कि उसने चोरी की रकम से जुआ खेल डाला। वह भिलाई के ललित कबाड़ी के यहां रहता है। वहां चोरी का माल खुलेआम खरीदा जाता है। उसने बताया कि वह शराब को हाथ तक नहीं लगाता, लेकिन 50 रुपए का गांजा और 7 रुपए की बीड़ी रोज पी जाता है। आरोपी ने बताया कि एनएच में फ्लाई ओवर निर्माण के दौरान सड़क किनारे लगाए गए टीन शीट को वह लोग चोरी करते और उसके बाद कबाड़ी के यहां बेच देते थे।

ये आरोपी हुए थे गिरफ्तार
चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस ने इंदिरानगर शीतला मंदिर सुपेला निवासी शाहिल खान उर्फ गब्बर (18 वर्ष), महेश यादव (18 साल) पंचराम मीर्जा गली, नहर पार रावण भाठा सुपेला निवासी गुलाम खान (23 साल), शीतला मंदिर सुपेला निवासी सोनू उर्फ तुकेश्वर उर्फ डोकरा (19 साल) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात खरीदने व बिकवाने वाले आरोपी बाजार तरिया खैरागढ़ निवासी धर्मेन्द्र वर्मा (27 साल) साल्हेखुर्द धमधा निवासी गेंदराम जंघेल (26 साल) और सोनारपारा खैरागढ़ निवासी मानस जेना (43 साल) को गिरफ्तार किया है।

चोरी कर खैरागढ़ में बेचते थे सामान
पुलिस 21 नवंबर को घेराबंदी करके शाहिल खान, तुकेश्वर ठाकुर और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि वह लोग अपने दोस्त गुलाम खान और महेश के साथ मिलकर सुपेला, वैशाली नगर और स्मृति नगर क्षेत्र में 4 सूने मकानों में चोरी कर चुके हैं। आरोपियों ने बताया कि वह लोग चोरी के बाद वहां मिला सोना चांदी और जेवरात को तरिया खैरागढ़ निवासी धर्मेंद्र वर्मा के पास लेकर जाते थे। वह चोरी के माल को धमधा निवासी गेंदराम जंघेल के यहां बिकवा देता था। पुलिस ने जब धर्मेंद्र और गेंदराम से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो लोग उनका रिश्तेदार गेंदराम ज्वेलरी शॉप में काम करता है। वह अपने परिचित के पास सोना को गलवा देता था। इसके बाद उसे विकवा देता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.