चोर ने पुलिस पर लगाया चोरी का आरोप:कहा-लूट के आधे जेवरात को क्राइम ब्रांच के दो सिपाहियों ने बांट लिया

Updated on 05-12-2022 07:38 PM

अब तक पुलिस आरोपी को पकड़कर चोरी व अन्य आरोप में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश करती थी। दुर्ग जिले में एक चोर ने अपना वीडियो बनाकर वायरल किया है। वीडियो में उसने स्वीकार किया है कि उसने अपने पड़ोस में स्थित ब्यूटी पार्लर में चोरी की थी। पुलिस ने उसे पकड़ा तो चोरी गए सारे जेवरात क्राइम ब्रांच के दो सिपाहियों ने जब्त किया, लेकिन उन्होंने जब्ती में आधे जेवर ही दिखाए। आधा जेवर उन्होंने खुद चोरी कर लिया। एसपी दुर्ग ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

दुर्ग बजरंग नगर निवासी नेहा यादव पति सुनील यादव ने एसपी दुर्ग को इसकी शिकायत कर जांच की मांग की है। उसने आरोप लगाया कि 24 जुलाई 2022 को बजरंग नगर स्थित उसकी ब्यूटीपार्लर की दुकान में चोरी हुई थी। मामला दर्ज करने के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी कोई और नहीं बल्कि नेहा यादव के मोहल्ले में रहने वाला देवेंद्र धोबी था। देवेंद्र ने चोरी करना स्वीकार किया। उसने पुलिस को बताया कि उसने ब्यूटी पार्लर से सोने का दो इयर रिंग और अंगूठी को अपनी बहन के यहां रख दिया है। एक अंगूठी को उसने गोलू नाम के युवक को बेच दिया है। इसकी जब्ती करने के बाद क्राइम ब्रांच के सिपाही खुर्रम बख्श और जावेद ने इसे शो नहीं किया। जब महिला इन जेवरात के बारे में पूछ रही है तो पुलिस कोई भी जवाब नहीं दे रही है।

चोर ने वीडियो वायरल कर सिपाहियों पर लगाया आरोप
चोरी के आरोप में जेल गया देवेंद्र धोबी जब जमानत में छूट कर आया तो नेहा यादव उसके घर गई और उससे झगड़ा करते हुए बाकी का जेवर मांगा। इसके बाद चोर एक वीडियो बनाया। उसने वीडियो में स्वीकार किया उसने नेहा यादव के यहां चोरी की थी। क्राइम ब्रांच के आरक्षक खुर्रम बख्श और जावेद ने उसे गिरफ्तार किया था। उन्होनें उसके बताने पर पूरा जेवर भी जब्त किया है। इसके बाद उसे जब्ती ने दिखाकर खुद रख लिए हैं। उन्होंने एसपी से अपील की है कि चोरी का सारा जेवर नेहा दीदी को दिला दिया जाए।

दुर्ग सीएसपी कर रहे मामले की जांच
इस वीडियो के वायरल होने के बाद और नेहा की शिकायत के बाद एसपी दुर्ग ने मामले में जांच के आदेश दिए। मामले की जांच आईपीएस अधिकारी दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर खुद कर रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी और प्रार्थिया को बुलाकर आमने-सामने पूछताछ की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। अगर सामान जब्त हुआ और उसे जब्ती पत्रक में नहीं अटैच किया गया तो जांच के बाद आरोपी सिपाहियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में जब खुर्रम बख्श का कहना है कि उसके ऊपर लगे आरोप गलत हैं। मामले की जांच बड़े अधिकारी कर रहे हैं, इसलिए वह कुछ भी नहीं बोल पाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.