चीन में कोरोना के महाकहर का खतरा, 6.5 करोड़ केस के डर से घबराया ड्रैगन, भारत को भी खतरे की चेतावनी

Updated on 29-05-2023 09:03 PM
बीजिंग: चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस के महाकहर का खतरा मंडराने लगा है। चीन ने कोरोना के नए XBB वेरिएंट से निपटने के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। अनुमान जताया जा रहा है कि जून महीने में देश में कोरोना के 6.5 करोड़ केस सामने आ सकते हैं। वहीं चीनी के महामारी विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा है कि देश को अस्‍पतालों में एंटी वायरल दवाओं की सप्‍लाई के लिए तैयार रहना चाहिए। इस बीच खबरों के मुताबिक चीन का आर्थिक विकास प्रभावित न हो इसके लिए शी जिनपिंग सरकार लॉकडाउन से परहेज करेगी। चीन के विशेषज्ञों ने भारत को नए संक्रमण की लहर को लेकर चेतावनी दी है।

अनुमान जताया जा रहा है कि चीन में अगले महीने हर सप्‍ताह साढ़े 6 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होंगे। इससे देश में कोरोना वायरस की एक नई लहर आने का खतरा है। XBB वेरिएंट देश में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अभी 6 महीने पहले ही चीनी अधिकारियों ने बहुत क्रूर 'जीरो कोविड' नीति को खत्‍म किया था। जीरो कोविड नीति की वजह से देश में लॉकडाउन लगा हुआ था, लोगों की आवाजाही पर बैन था और कई अन्‍य शहरों में कठोर प्रतिबंध लगे हुए थे।

चीनी विशेषज्ञों ने भारत, अमेरिका और यूरोप को चेताया


वह भी तब जब दुनिया कोरोना के पहले की स्थिति में पहुंच चुकी थी। XBB ओमिक्रोन वेरिएंट का ही एक सब वेरिएंट है। इसकी अगस्‍त 2022 में सबसे पहले भारत में पहचान की गई थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि XBB अब तक आए वेरिएंट में सबसे ज्‍यादा संक्रामक वेरिएंट में से एक है जो इम्‍यून सिस्‍टम को मात दे देता है। इससे पहले 27 मई को चीन के एक शीर्ष महामारी विशेषज्ञ झोंग नानशान ने चेतावनी दी थी कि अप्रैल के आखिरी दिनों में ही नए वेरिएंट की लहर शुरू हो गई थी।
नानशान ने कहा, 'चीन हर सप्‍ताह 4 करोड़ मामलों की ओर बढ़ रहा है।' चीन ने पहले दावा किया था कि उसकी वैक्‍सीन कोरोना के कहर को रोकने में बेहद कारगर है लेकिन अब उसकी पोल बुरी तरह से खुल गई है। चीन ने दो वैक्‍सीन को मान्‍यता दी है लेकिन ये दोनों ही कोरोना के कहर को रोकने में नाकाम रही हैं। चीन अब 3 से 4 और वैक्‍सीन को मान्‍यता देने जा रहा है। चीन के स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस का नया स्‍ट्रेन तेजी से फैलेगा और इसका विस्‍तार इस साल एशिया में भारत से लेकर अमेरिका और यूरोप तक के लिए चिंता का विषय होगा। अभी हाल ही में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कोरोना को ग्‍लोबल इमरजेंसी के स्‍तर से घटा दिया था। चीन अब व्‍यापक स्‍तर पर वैक्‍सीन लगाने का प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.