270 किमी एरिया में मौजूद ट्रैक को कवर किया जाएगा:बीना से भोपाल, इटारसी-जुझारपुर और हिरदाराम नगर के बीच पहले चरण में लगेगा रेल कवच

Updated on 17-12-2024 12:35 PM

बीना से भोपाल-आरकेएमपी होते हुए इटारसी-जुझारपुर और भोपाल से संत हिरदाराम नगर स्टेशन के बीच पहले चरण में रेल कवच लगाया जाएगा। कुल 270 किमी एरिया में मौजूद रेलवे ट्रैक को कवच से लैस किया जाएगा।

हालांकि कवच के मामले में भोपाल रेल मंडल, रतलाम के मुकाबले करीब दो साल पीछे चल रहा है। वहां पर करीब 470 किमी में कवच लग चुका है और नागदा से सवाई माधोपुर के बीच उसका ट्रायल भी हो चुका है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया का कहना है कि टेंडर निकल चुका है। जल्द कवच लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

कवच को बरखेड़ी-बुदनी घाट सेक्शन सहित जुझारपुर-पंवारखेड़ा में स्थित फ्लाय ओवर की अप एंड डाउन दोनों ही रेल लाइन को भी कवर किया जाएगा। वहीं, कवच लगाने के लिए भोपाल से संत हिरदाराम नगर स्टेशन के बीच करीब 10 किमी लंबे ट्रैक पर भी कवच के इंस्टॉलेशन की तैयारी है। पहली बार इस सेक्शन को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है।

इतना ही नहीं बीना से इटारसी के बीच तीनों रेल लाइनों को कवच से लैस किया जाएगा। यदि दो ट्रेनें यदि एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ जाएं, तब भी वे एक दूसरे से नहीं टकरा पाएंगी और नजदीक पहुंच कर रुक जाएंगी। इस प्रणाली को रेल कवच कहते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.