फ्लाई दुबई के विमान के इंजन में आई थी दिक्कत, अब एयरलाइन कंपनी के ही दो मैजरों के एयरपोर्ट में घुसने पर नेपाल ने लगाया बैन

Updated on 26-04-2023 06:53 PM
काठमांडू: नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण ने मंगलवार को फ्लाईदुबई एयरलाइन के दो प्रबंधकों के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (TIA) में प्रवेश करने पर रोक लगा दी। दोनों पर खाड़ी देश की एयरलाइन के एक विमान से 'पक्षी के टकराने की अफवाह' फैलाने का आरोप है। काठमांडू हवाई अड्डे से सोमवार को 168 लोगों को लेकर उड़ान भरने वाला फ्लाईदुबई का विमान मंगलवार सुबह दुबई में सुरक्षित उतरा। उड़ान भरने के बाद विमान के एक इंजन में खराबी आ गई थी।
फ्लाईदुबई की काठमांडू-दुबई उड़ान में सोमवार रात 9 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरते वक्त दिक्कत आ गई। विमान ने काठमांडू के आकाश में एक चक्कर लगाया और काठमांडू के पश्चिम में स्थित धाडिंग जिले के आकाश में पहुंचा। पायलट ने बाद में काठमांडू हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रकों को सूचित किया कि समस्या का समाधान हो गया है और विमान अपने गंतव्य दुबई की ओर बढ़ गया। विमान के एक इंजन में खराबी आ गई और विमान के एक हिस्से में आग लग गई।


पक्षी से टकराने का दावा

सभी संकेतकों की जांच के बाद पायलट को इंजन में कोई और समस्या नहीं मिली और वह गंतव्य की ओर उड़ गया। दुबई में वह सुरक्षित रूप से उतरा। इंजन में खराबी के बावजूद विमान ने अपने गंतव्य की ओर उड़ान भरी। लेकिन फ्लाईदुबई के आधिकारिक पृष्ठ पर दावा किया गया कि विमान एक पक्षी से टकराया था। नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) ने दावे को खारिज कर दिया और कहा कि घटना के दौरान विमान से कोई पक्षी नहीं टकराया।

हवाई अड्डे में प्रवेश प्रतिबंधित

CAAN ने फ्लाईदुबई के दो प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की है। सीएएएन ने एक बयान में कहा, “जैसा कि फ्लाईदुबई के दो प्रबंधकों ने अफवाह फैलाई कि काठमांडू-दुबई उड़ान से एक पक्षी टकरा गया था, फ्लाईदुबई के देश में प्रबंधक और हवाई अड्डे के प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।” सीएएएन के अनुसार, फ्लाईदुबई के दोनों प्रबंधकों को हवाईअड्डे में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है और उनके हवाईअड्डे के पास भी निष्क्रिय कर दिए गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.