मुक्तिधाम के शेड में था बेजा कब्ज़ा, डिप्टी सीएम के निर्देश पर चला बुलडोजर
Updated on
24-01-2024 03:48 PM
कवर्धा। पोंडी-में सर्व समाज के लिए उपयोगी सार्वजनिक मुक्ति धाम में विगत 4 वर्षों से समुदाय विशेष के लोगो ने कब्जा कर रखा था। मुक्ति धाम के अंदर मृतक कर्म के दौरान लोगो के बैठने के लिए पक्का शेड बनाया गया था। उक्त शेड में विगत चार वर्षों से समुदाय विशेष के लोगो ने अनाधिकृत रूप से दीवाल निर्माण करा कर उसे मकान का स्वरूप दे दिया और एक व्यक्ति को रहने के लिए दे दिया था।
इस घटना से नाराज पोंडी के नागरिकों ने 4 वर्षो में अनेक बार कब्जा खाली कराने प्रशासन से माँग रखी साथ ही अनेक बार आंदोलन भी हुआ था। अनेक बार दो समुदाय के बीच द्वंद की स्थिति भी बनी। किंतु तुष्टिकरण की राजनीति के चलते उचित कार्यवाही अब तक लंबित थी। एक फिर पोंडी के नगर वासियों ने स्थानीय विधायक विजय शर्मा से मुक्ति धाम में अवैध कब्जे की जानकारी दी। विधायक शर्मा ने मामले की गम्भीरता और जन भावना को देखते हुए कब्जा खाली कराने प्रशासन को निर्देशित किया।
मंगलवार को राजस्व विभाग के कर्मचारी पटवारी, तहसीलदार, सहित बड़ी संख्या में विभागीय अमले ने बुलडोजर कार्यवाही कर अवैध दीवाल गिराकर शेड को पुराने स्वरूप में कर दिया। लंबे समय से मुक्ति धाम में अवैध कब्जे से नाराज नगर वासियों ने कार्यवाही पर प्रसन्नता जाहिर की है।
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…