छत्तीसगढ़ में सीएम की रेस में सबसे आगे ये तीन नाम... रमन, रेणुका और अरूण

Updated on 08-12-2023 03:12 PM

छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री, इसे लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। इस बीच हर दिन नए-नए नाम निकल कर सामने आ रहे हैं। इन सबके बीच जो तीन नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, रेणुका सिंह और अरूण साव हैं। वहीं कयास यहां तक लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी किसी नए चेहरे को भी मुख्यमंत्री बना सकती है। चर्चाओं के बीच एक नाम और उभरकर सामने आने लगा है, वो है रमेश बैस का। छत्तीसगढ़ में ७ बार के सांसद रहे रमेश बैस वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। उनका नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।

जैसे कि संकेत मिल चुके हैं कि बीजेपी तीनों राज्यों में बिल्कुल नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाने की योजना पर काम कर रही है. पार्टी ने हालांकि ये बात ऑफिशियली नहीं कही है लेकिन संकेत ऐसे ही हैं. 

बीजेपी अगर इन तीन राज्यों में नए चेहरों को मौका देता है तो यह कोई पहली बार किया गया प्रयोग नहीं होगा. गुजरात में ऐसा प्रयोग हो चुका है. वहां सितंबर २०२१ तक विजय रुपाणी मुख्यमंत्री थे. लेकिन अचानक बीजेपी ने भूपेंद्र पटेल को सीएम बना दिया. बीजेपी ने सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं बदला बल्कि पूरा मंत्रिमंडल ही बदल दिया था.

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के नाम को लेकर फैसला रविवार तक आ सकता है, लेकिन उससे पहले कुछ नाम यहां भी चर्चा में हैं. इनमें डॉ. रमन सिंह, अरूण साव और रेणुका सिंह सबसे आगे हैं। इनके साथ ही विष्णुदेव साय और रामविचार नेताम का नाम भी चर्चाओं में है।


चर्चा में रेणुका सिंह की नड्डा से मुलाकात

भरतपुर-सोनहत सीट से विधायक का चुनाव जीतने वालीं रेणुका सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से गुरुवार को मुलाकात की। इस बीच बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब तीस मिनट तक मुलाकात चली. राजनीतिक गलियारों में इसकी भी जमकर चर्चा हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.