तीन बाल ब्रह्मचारी दीक्षार्थियों ने क्षण मात्र में शरीर से वस्त्र त्यागकर धारण की जैनेश्वरी दीक्षा

Updated on 08-11-2022 05:16 PM

सन्मति नगर फाफाडीह में रविवार को तीन बाल ब्रह्मचारियों की सानंद एवं भक्तिमय वातावरण में भव्य जैनेश्वरी दिगंबर दीक्षा का साक्षी सकल जैन समाज बना। सकल जैन समाज ने आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज की सारी क्रियाओं और चयार्ओं को देखकर एवं ऐतिहासिक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव और जैन दीक्षा को देखकर, उन्हें सर्वोदयी संत की उपाधि से विभूषित किया। उपाधि से विभूषित होते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इससे पूर्व उस पल का साक्षी मौजूद सकल जैन समाज बना,जब तीनों बाल ब्रह्मचारी भैयाजी ने राग रूपी वस्त्र को त्यागकर दिगम्बर जैन मुनि दीक्षा को प्राप्त किया। आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज ने धर्मसभा में कहा कि मित्रों जब तक बिगड़ोगे नहीं,तब तक कार्य बनेगा नहीं। ज्ञानियों  जो बिगड?े से डरते हैं वे जीवन में कभी कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। बिगड?े से निर्भीक होना पड़ेगा, तब आप कार्य कर पाओगे, यही सिद्धांत है। आज 3 बाल ब्रह्मचारी भैयाजी बिगड़े हैं, यदि ये लोग अपनी गृहस्थी न बिगाड़ते, यदि ये दीक्षा न लेते तो आज मुनिराज कैसे बनते? राग नहीं बिगड़ेगा तो वैराग्य नहीं उत्पन्न हो सकता है। ब्रह्मचर्य नष्ट नहीं होगा तो संतान कैसे मिलेगी और परिवार नहीं छोड़ोगे तो भगवान कैसे बनोगे। मित्रों बिगड?े और बिगाड?े से ही काम बनता है।

आचार्यश्री ने कहा कि यतन पूर्वक बोलना,सोना ,खाना, पीना, यतन पूर्वक समिति करना,भगवान महावीर का निर्दोष चरित्र बढ़े, विशुद्ध सागर का संघ बढ़े ये उद्देश्य नहीं,विशुद्ध सागर ने दीक्षा दी है तो जैनत्व को बढ़ाना। न मोबाइल पास में रखना और न अपना मोबाइल किसी को पास में रखने देना। एसी, कूलर,पंखे का उपयोग नहीं करना। सदैव मूलाचार का पालन कर लिया तो सारी परंपरा आगे बढ़ जाएगी,जीवन में हमेशा ध्यान रखना। जीवन में विषम लिंगी से दूर रहना। आचार्यश्री ने कहा कि भगवान निग्रंर्थों की निर्ग्रन्थ मुद्रा में कोई दोष न लग पाए ध्यान रखना। साढ़े 18000 वर्षों तक यह जैन समाज ऐसे ही जयवंत रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.