जर्सी आईलैंड में धमाके में तीन की मौत:एक दर्जन से ज्यादा लोग लापता, तबाह हुई तीन मंजिला इमारत

Updated on 12-12-2022 06:17 PM

इंग्लैंड के जर्सी आईलैंड पर एक तीन मंजिला इमारत में शनिवार सुबह हुए धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग अब तक लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। फायर फाइटर, रेस्क्यू टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर लगातार बचाव और तलाशी अभियान चला रहे हैं।

जर्सी सरकार ने बचाव अभियान की एक वीडियो ट्वीट की है जिसमें धमाके के बाद की तबाही और मलबा नजर आ रहा है। धमाके में कई कारें भी बर्बाद हो गईं। पुलिस ने बताया कि धमाके से तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से तबाह हो गई थी। ये बहुत बड़ा धमाका था। ऐसा लग रहा था जैसे पहले यहां कोई इमारत थी ही नहीं।

घटना का मलबा साफ करने में कई दिन लगने की संभावना है। लोगों की सहायता करने के लिए अधिकारियों को तैनात किया गया है। डिप्टी प्राइम मिनिस्टर डोमिनिक राब ने ट्वीट किया कि घटना से उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने बचाव टीम की तारीफ करते हुए कहा कि हम किसी भी तरह से मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं।

नहीं पता चला धमाके की वजह

स्थानीय लोगों ने गैस की बदबू आने के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया था। लेकिन अभी तक धमाके के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। बचाव टीम का पूरा ध्यान लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना है। जर्सी पुलिस के मुख्य अधिकारी रोबिन स्मिथ ने कहा है कि धमाके के कारण को पता लगाया जा रहा है लेकिन लोगों को अटकलें लगाने से बचना चाहिए। एक वरिष्ठ अधिकारी को मामले की जांच के लिए लगाया गया है।

चीफ फायर ऑफिसर ने कहा कि धमाके के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन अभी अंदाजा लगाना जल्दबाजी होगी।

सावधानी से हटाया जा रहा मलबा

जर्सी पुलिस शनिवार सुबह 4 बजे ही मौके पर पहुंच गई थी। धमाके के बाद लगी आग को फायर बिग्रेड ने तत्परता से बुझा लिया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में कई जगह छोटी-छोटी आग दिखती रही जिसे समय रहते बुझा दिया गया। लेकिन साइट अभी भी सुरक्षित नहीं है। मौके से मलबे को सावधानी से हटाया जा रहा है जिससे बचाव अभियान तेज हो सके। साउथ वेस्ट खतरनाक क्षेत्र रिस्पांस टीम और हैम्पशायर की सर्च और रेस्क्यू टीम मौके पर अभियान चला रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.