किसानों के खाते में बोनस की राशि नहीं मिलने की जांच के लिए 26 तक करे खाता सत्यापन : कलेक्टर

Updated on 24-01-2024 03:49 PM

गरियाबंद । कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने विभागों में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों को तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने तकनीकी त्रुटि के कारण किसानों के खाते में बोनस राशि नहीं मिलने की जांच करने ऐसे किसानों का 26 जनवरी तक अनिवार्य रूप से खाता सत्यापन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सरकारी बैंक के नोडल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारियों को समन्वय कर खाता सत्यापन के कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिससे 2014-15 एवं 2015-16 में धान बेच चुके ऐसे किसानों के खातों में धान बोनस की राशि मिल सकेगी, जिनको अभी तक तकनीकी त्रुटि के कारण बोनस राशि प्राप्त नहीं हुई है। समय सीमा की समीक्षा बैठक में डीएफओ मणिवासगन एस, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, एडीएम अविनाश भोई सहित एसडीएम और विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

समय सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के सदस्यों तक मूलभूत सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए संचालित पीएम जनमन योजना की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में निवासरत पीवीटीजी कमार सदस्यों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सड़क, संचार, बिजली, पेयजल एवं आवास आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कलेक्टर श्री अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों से नामांतरण, खाता विभाजन, बंटवारा एवं सीमांकन आदि के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने समय सीमा के बाहर सभी प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों से उनके न्यायालय में पेंडिंग प्रकरणों की जानकारी ली। साथ ही लंबित प्रकरणों के निराकरण जल्द करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए जिले में अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर सक्रियता के साथ लगातार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की आवश्यक तैयारियों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने 26 जनवरी की सभी जरूरी तैयारियां समय बद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने विभागों को दिए गए दायित्वों का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही समारोह स्थल की अच्छे से तैयारी साफ सफाई, साज सज्जा, परेड, स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित झांकियों की प्रस्तुति की भी तैयारी अच्छे से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस की अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को सुबह 8.45 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड गरियाबंद में की जायेगी। इसमें सभी जिला अधिकारियों को उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.