आज नहाए खाय और महाआरती से शुरू होगा छठ पर्व

Updated on 28-10-2022 05:09 PM

रायपुर

कोरोनाकाल के बाद दिवाली त्यौहार में खासा उत्साह देखने को मिला अब छठ पर्व को लेकर यही उत्साह दिखाई पड़ रहा है। पूजा के लिए बाजारों से सामान खरीदी हो रही हैं वहीं आयोजन स्थलों में तैयारियों को आयोजन समितियां अंतिम रूप में देने में लगी हैं। राजधानी में पहले सबसे बड़ा आयोजन व्यास तालाब में होता रहा अब महादेव घाट में भी व्यापक आयोजन होने लगा है। मुख्यमंत्री से लेकर तमाम लोग इसमें शामिल होते हैं। घाट की सजावट भी की जा रही है। जगराता से लेकर भंडारा और भी विविध आयोजन इस बीच होंगे।

मुख्य रूप से पूवोत्तर राज्यों में उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन अब इसे छत्तीसगढ़ में भी काफी उत्साह के साथ मनाए जाने लगा है। खास कर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पिछले 21 वर्षों से इस पर्व ने अपनी अलग पहचान बनाई है। 28 अक्टूबर को नहाए खाय और महाआरती से शुरू होगा पर्व,इस बार छठ पर्व 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। यह सबसे कठिन व्रत में से एक है। इस दौरान महिलाएं 36 घंटे का व्रत रखती हैं। पर्व में छठी मइया व सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। 29 अक्टूबर को खरना और 30 अक्टूबर की शाम डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर 36 घंटे तक व्रत रखा जाएगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पर्व का समापन होगा और व्रत की पारणा की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.