छत्तीसगढ़ में IAS-IPS का तबादला

Updated on 29-11-2022 07:11 PM

छत्तीसगढ़ में सरकार ने सोमवार देर शाम भारतीय प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अफसरों की जिम्मेदारियां बदली हैं। सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग की ओर से जारी तबादला सूची में फिलहाल 6 IAS और 2 IPS अधिकारी आए हैं। मंत्रालय में महत्वपूर्ण फेरबदल में हिमशिखर गुप्ता को उद्योग विभाग से हटाकर सहकारिता विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अब उद्योग विभाग की जिम्मेदारी भुवनेश यादव संभालेंगे। वहीं महासमुंद जिले का एसपी बदल दिया गया है।

गृह विभाग के संयुक्त सचिव अभिजीत सिंह की ओर से जारी आदेश में भोजराम पटेल को महासमुंद पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी से हटाकर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 15वीं बटालियन का सेनानी बना दिया गया है। यह बटालियन बीजापुर में है। उनकी जगह पर धर्मेंद्र सिंह छवई को महासमुंद का एसपी बनाया गया है। छवई अभी तक रेलवे पुलिस में एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय-संचालनालय में पदस्थ छह अफसरों की जिम्मेदारियां बदली हैं। 2006 बैच के IAS भुवनेश यादव को वाणिज्य, उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दे दी गई है। उनके पास उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण सचिव और नि:शक्तजन आयुक्त की जिम्मेदारी पहले की तरह बनी रहेगी। अभी तक उद्योग विभाग संभाल रहे 2007 बैच के हिमशिखर गुप्ता को अब सहकारिता विभाग का विशेष सचिव-स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। उनके पास वाणिज्यिक कर और योजना, आर्थिक सांख्यिकी व 20 सूत्रीय कार्यक्रम विभाग के विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी।

सरकार ने 2007 बैच के जनक प्रसाद पाठक को सहकारी संस्थाओं का पंजीयक बनाकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। पाठक के पास अभी तक जल संसाधन विभाग और आपदा से राजस्व विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी थी। 2006 बैच के सत्यनारायण राठौर को संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से हटाकर स्थानीय निधि एवं संपरीक्षा का संचालक बनाया गया है। उनके पास पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं और वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी बनी रहेगी।

2009 बैच के IAS अनुराग पाण्डेय को जल संसाधन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। उनको राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी रहेगी। अनुराग अभी तक स्थानीय निधि एवं संपरीक्षा में संचालक थे। उनके पास उद्योग विभाग के विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी थी। 2013 बैच के गौरव कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनको पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव के साथ राज्य ग्रामीण औद्योगिक पार्क-RIPA का प्रभारी अधिकारी बना दिया गया है। यह मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप परियोजनाओं में से एक है।

प्रदेश के वरिष्ठ IAS अफसरों में शुमार गौरव द्विवेदी पिछले सप्ताह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए। 21 नवम्बर को उन्होंने प्रसार भारती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। उससे पहले सरकार ने उन्हें रिलीव किया। उनके पास वाणिज्यिक कर विभाग, योजना, आर्थिक सांख्यिकी और 20 सूत्रीय कार्यक्रम जैसे विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी थी। उनको रिलीव करने के बाद सरकार ने इनमें से अधिकांश विभागों की जिम्मेदारी बेहद जूनियर हिमशिखर गुप्ता को दी थी। विभागों को एडजस्ट करने में कई अफसरों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.