त्रिवेणी को मिला नल कनेक्शन, सम्मान निधि से मिले राशि से खुश होरीलाल

Updated on 27-12-2023 02:08 PM

धमतरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गत 16 दिसम्बर से जिले में लगाये जा रहे संकल्प शिविरों में ग्रामीणजन बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और केन्द्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन संकल्प शिविरों में ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दें तथा पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ देने के लिये आवश्यक कार्यवाही करें।

संकल्प शिविरों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत अपनी कहानी खुशी-खुशी बयां कर रहे हैं। ऐसे ही लाभान्वित हितग्राहियों में से है ग्राम मुल्ले की त्रिवेणी साहू। वे बताती हैं कि पहले उन्हें पीने के पानी के लिये घर से बहुत दूर जाना पड़ता था और गर्मियों में तो वह भी बड़ी मुश्किल से मिल पाता था। अब प्रधानमंत्री नलजल योजना से हर घर नल के तहत उनके घर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नल कनेक्शन लग गया, जिसमें सुबह और शाम पर्याप्त पानी आता है, जिससे पेयजल की आपूर्ति तो हो ही जाती है। साथ ही निस्तारी एवं अन्य उपयोग के लिये भी पानी की कोई समस्या नहीं रहती। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभ प्राप्त किये मुल्ले के किसान होरीलाल साहू देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहते हैं, उनकी वजह से उन्हें तीन किश्तों में 6 हजार रूपये की राशि मिली।

आज धमतरी विकासखण्ड के सारंगपुरी, खरेंगा, कुरूद विकासखण्ड के भैंसबोड़, सिर्री, मुल्ले, चिंवरी, मगरलोड विकासखण्ड के खिसोरा, हसदा और नगरी विकासखण्ड के छिपली तथा अमाली में आयोजित संकल्प शिविरों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित किया गया। वहीं आयुर्वेद और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की निःशुल्क दवाईयां वितरित की गईं। इसी तरह स्कूली बच्चों ने धरती कहे पुकार के थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कृषि विभाग द्वारा किसानों को सम-सामयिक सलाह के अलावा कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड तथा स्वाईल हेल्थ कार्ड की जानकारी संकल्प शिविर में दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, अधिकारी, कर्मचारी सहित स्कूली बच्चों ने संकल्प लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.