इस साल भी आयोजित होगा दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव

Updated on 11-01-2024 02:11 PM

कोरिया। झुमका जल महोत्सव को लेकर जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह व पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बुधवार को जिला व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक ली। बैठक में जानकारी दी गई कि गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी झुमका जल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने गुरुवार को झुमका जल महोत्सव कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नगर पालिक परिषद, बैकुंठपुर को तत्काल साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि झुमका जल महोत्सव का आयोजन भव्य हो, इसके लिए तैयारियां जोरों से करने के निर्देश भी दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित गीत, नृत्य, पेंटिंग आदि कलाओं की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।  स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मंच सज्जा, रैम्प आदि का कार्य समय पर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बेरिकेड्स, मंच सज्जा, लाइट, एलईडी, पीने की पानी, सुलभ शौचालय, आमन्त्रण कार्ड, प्रवेश पत्र, बैनर, पोस्टर व अतिविशिष्ट लोगो की अगुवानी, रुकने, ठहरने, भोजन व्यवस्था आदि की कार्ययोजना बनाकर तत्काल प्रस्तुत करने को कहा गया है। कलेक्टर ने सुरक्षा सहित कार्यक्रम स्थल पर सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है।

स्टॉल भी लगेंगे

झुमका जल महोत्सव स्थल पर शासन की विभिन्न योजनाओं के स्टॉल भी लगाए जाएंगे ताकि जिलेवासियों को सरकार की योजनाओं के बारे में समुचित जानकारी मिल सके।

स्थानीय व राष्ट्रीय कलाकारों से सजेगी महफिल -
झुमका जल महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं के प्रतिभा को मंच भी दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को आमंत्रित भी की जा सकती है।

दो दिवसीय होगा आयोजन-

फरवरी के प्रथम सप्ताह में गुरुवार 1 व शुक्रवार 2 फरवरी को सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा।

होगा लोकार्पण-भूमिपूजन-
जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन का कार्यक्रम भी आयोजन किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण व प्राकृतिक संसाधनों के प्रति चेतना-
कलेक्टर लंगेह ने इस महोत्सव को मनाने के पीछे पर्यावरण संरक्षण, जल का महत्व व प्राकृतिक संसाधनों के प्रति चेतना लाना ही मुख्य उद्देश्य बताया। कोरिया अंचल प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है। जिले में पर्यटन स्थलों को बढ़ावा मिले इस उद्देश्य से भी यह आयोजन महत्वपूर्ण है।
 
स्थानीय लोगो में जबरदस्त उत्साह-
कोरिया में झुमका जल महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगो में जबरदस्त उत्साह है। विगत वर्ष भी आयोजन किया गया था, जिसे काफी सराहा गया है। बैकुण्ठपुर शहर में स्थित झुमका डैम पर्यटकों के लिए बहुत ही आकर्षक स्थल है। यहाँ के स्थानीय लोगों में यह स्थल घूमने के साथ सुकून की जगह के लिए भी प्रसिद्ध है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.