जम्मू-कश्मीर के सोपोर में दो आतंकी ढेर, दो जवान घायल : दो दिन से चल रहा ऑपरेशन

Updated on 26-04-2024 01:18 PM

उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को दो आतंकी मार गिराए। यहां सुरक्षाबलों ने गुरुवार को ऑपरेशन शुरू किया था। आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं। इस दौरान एक नागरिक के कंधे में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे श्रीनगर रेफर कर दिया गया।मुठभेड़ अभी भी जारी है।

नौपोरा इलाके में एक घर के अंदर आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी। सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी दी। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं और वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। गुरुवार को रात अंधेरा होने पर ऑपरेशन रोक दिया गया था। आज सुबह फिर से गोलीबारी शुरू हुई, जिसमें दो आतंकी मारे गए।

मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हुई है। वहां लश्कर के डिवीजनल कमांडर उस्मान और लश्कर के संगठन TRF के कमांडर बासित डार के फंसे होने की जानकारी थी।

दो दिन पहले भी हुई थी मुठभेड़
इससे पूर्व मंगलवार को बांदीपोरा के रेंजी अरागाम में आतंकियों से मुठभेड़ में भी दो सैन्यकर्मी घायल हुए थे। पुलिस को गुरुवार दोपहर बाद पता चला कि स्वचालित हथियारों से लैस दो-तीन आतंकी सोपोर में किसी जगह अपने संपर्क सूत्र से मिलने आए हैं। ये आतंकी चुनाव के दौरान किसी वारदात को अंजाम देने का षड्यंत्र रच रहे हैं। शाम सात बजे के करीब जब सुरक्षाबल तलाशी लेते हुए आगे बढ़े तो मस्जिद से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

पांच महीने पहले पांच आतंकी मारे गए
करीब पांच महीने पहले 17 नवंबर को कुलगाम के एक घर में छिपे पांच आतंकी मारे गए थे। इनमें से एक नाबालिग था। एक दिन पूर्व मिली सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

पांचों आतंकी जिस घर में छिपे हुए थे, क्रॉस फायरिंग के दौरान उसमें आग लग गई। आतंकियों की बॉडी ड्रोन कैमरा के जरिए देखी गई थी। ​​​​आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था। इसमें 4 AK-47 राइफलें, 10 AK-47 मैगजीन, 2 पिस्तौल, 3 पिस्टल मैगजीन, 4 ग्रेनेड और बारूद पाउच शामिल थे। सभी आतंकी जम्मू-कश्मीर के ही रहने वाले थे।

ऑपरेशन में सेना की 34वीं राष्ट्रीय राइफल्स, 9 पैरा (एलीट स्पेशल फोर्स यूनिट), CRPF और राज्य पुलिस शामिल थी।

सितंबर में मेजर, DSP समेत 5 शहीद हुए थे

13 सितंबर को दो मुठभेड़ों में तीन अफसर और दो जवान शहीद हुए थे। शहीद अफसरों में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और डीएसपी हुमायूं भट थे। सुरक्षा बल अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी यह मुठभेड़ हुई थी। तब दो आतंकी मारे गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.