पाकिस्तान में 'गृहयुद्ध' को शांत कराने के लिए UAE ने दिया ऑफर, मुनीर ने नहीं दिया भाव... कुछ बड़ा करने की तैयारी?

Updated on 15-05-2023 07:47 PM
इस्लामाबाद/अबू धाबी : पाकिस्तान में चल रहे सियासी संकट के बीच देश के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की है। दोनों ने सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की, खासकर रक्षा और सैन्य मामलों में। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन कॉल के दौरान शेख मोहम्मद और जनरल मुनीर ने दोनों देशों के साझा हितों को पूरा करने के लिए यूएई-पाकिस्तान संबंधों को समर्थन देने और मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत की। इस बातचीत में पाकिस्तान के मौजूदा घटनाक्रम पर भी बातचीत हुई।


गल्फ न्यूज की खबर के अनुसार, शेख मोहम्मद ने पाकिस्तान में सद्भाव और स्थिरता को बढ़ावा देने वाले प्रयासों के प्रति यूएई का समर्थन जताया। खबर के अनुसार, पाक आर्मी चीफ ने यूएई के राष्ट्रपति के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की। वर्तमान राजनीतिक संकट पाकिस्तान के लिए दिनोंदिन एक विकराल समस्या बनता जा रहा है। बात सिर्फ अब सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं रही है।

यूएई के ऑफर पर मुनीर ने नहीं दिया भाव

इस बातचीत को लेकर पर्दे के पीछे की जानकारी कुछ और कहती है। पाकिस्तान मामलों के जाने-माने विश्लेषक बाकिर सज्जाद ने अपने एक ट्वीट में बताया, 'यूएई के राष्ट्रपति (MBZ) ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बातचीत में पाकिस्तान में राजनीतिक संकट को हल करने के लिए अपने कार्यालयों की मदद का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि यूएई 'हर उस चीज का समर्थन करने का इच्छुक है जो पाकिस्तान में स्थिरता और सद्भाव' ला सके। अमीराती सूत्रों के अनुसार जनरल मुनीर बहुत इच्छुक नहीं थे।'

इमरान के खिलाफ मुनीर की कड़ी कार्रवाई

इससे यह समझा जा सकता है कि मुनीर सुलह-समझौते के बजाय कड़ी कार्रवाई से संकट को हल करने का मन बना चुके हैं। उन्होंने इमरान समर्थकों की हिंसा को पाकिस्तान के इतिहास में 'काला अध्याय' बताया था और सैन्य संस्थानों पर हमला करने वालों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की चेतावनी दी थी। प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है और बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार किए जा रहे हैं। खुद इमरान खान पर पाकिस्तान आर्मी एक्ट के सेक्शन 59, 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसका ट्रायल मिलिट्री कोर्ट में होगा। इस एक्ट में दोषी पाए जाने पर उम्रकैद या मौत की सजा होती है।

पाकिस्तान-यूएई संबंधों में 'खटास'

पाकिस्तान और यूएई के संबंध अच्छे रहे हैं और यही कारण है कि यूएई पाकिस्तान को वह आर्थिक मदद देने के लिए तैयार हो गया है जो आईएमएफ डील के लिए जरूरी है। हालांकि भारत के साथ बढ़तीं यूएई की नजदीकियों ने उसे पाकिस्तान से दूर कर दिया है। पाकिस्तान ने यूएई-इजरायल शांति समझौते का विरोध किया था जिसके बाद 2020 में कोरोनाकाल के दौरान यूएई ने पाकिस्तानियों को वीजा देने पर अस्थायी रोक लगा दी थी। हालांकि भारत पर इस तरह की कोई रोक नहीं लगाई गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.