नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने पारागांव में दो सार्वजनिक भवनों का किया लोकार्पण

Updated on 08-11-2022 05:19 PM

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के ब्लाक आरंग के ग्राम पारागांव में 73 लाख 73 हजार की लागत से बने हाईस्कूल भवन और 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित समुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ. डहरिया ने कहा कि पारागांव में हाईस्कूल भवन की मांग बहुत पहले से ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और यहां के निवासियों द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि पारागांव एवं पास के गांव के विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए सर्व सुविधायुक्त हाईस्कूल की बेहद जरूरत थी। विद्यार्थियों के अध्ययन में सुविधा के लिए यह भवन बनाया गया है, उन्होंनें विद्यार्थियों से कहा कि वे लग्न और मेहनत से पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ें। इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। पारगांव हाईस्कूल में 6 क्लासरूम, दो लैब, एक प्रशासकीय कक्ष, कार्यालय, प्राचार्य कक्ष, और महिला पुरुष प्रसाधन की सुविधा है।

इसी तरह से मंत्री डॉ. डहरिया ने पारागांव के चंडी मंदिर प्रांगण में 6 लाख 50 हजार की लागत से बने सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारागांव की सरपंच श्रीमती दिपेश्वरी नारायण पाल ने की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, श्रम बोर्ड के मेंबर श्री मंगलमूर्ति अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और अधिकारी कर्मचारी तथा विद्यार्थी मौजूद थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.