छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा वीर बाल दिवस मनाया गया

Updated on 27-12-2023 02:00 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित खुला आश्रय , बाल गृह ( बालक ) माना कैम्प रायपुर में मुख्य अतिथि परिषद के महासचिव डॉ अशोक त्रिपाठी ने अपने उदबोधन में 500 वर्ष पूर्व सिक्खों के 10वें गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों जोरावर सिंह एवं फ़तेह सिंह के बलिदान की बात पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सिक्ख गुरू गोविंद सिंह ने इस्लाम धर्म नहीं अपनाया और अपना धर्म परिवर्तन नही किया जबकि उनके सामने उनके पुत्रों को औरंगजेब ने दीवार पर जिंदा चुनवा दिया ।

ज्ञात हो कि विगत वर्ष से 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रुप मे मनाने का निर्णय केन्द्र सरकार ने लिया है । विशेष अतिथि परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम ने भी संबोधित किया और बच्चों को निडर होकर परिस्थितियों का सामना करने की बात कही । इसी प्रकार बाल गृह ( बालिका ) पुरानी बस्ती , स्पीच थैरेपी सेन्टर सप्रे स्कूल परिसर एवं बाल गृह (बालिका ) कोंडागाँव में भी वीर बाल दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

संस्था में निवासरत बालक एवं बालिकाओं द्वारा गीत , नृत्य , कविता , प्रहसन एवं फैंसी ड्रेस प्रस्तुत किया गया । सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण  किया गया । इस अवसर पर परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुये आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और बड़े स्तर पर करने का सुझाव दिया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.