विकसित भारत संकल्प यात्रा : शिविरों में 547 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

Updated on 20-12-2023 03:06 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सफर जारी है। जिले में 16 दिसंबर को मरवाही विकासखंड ग्राम पंचायत कटरा और गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत आमाडोब से इसकी शुरूआत हुई है।

19 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सारबहरा एव परकोनी में और मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत उषाढ़ एवं बेलझिरिया में शिविरों का आयोजन किया गया। जिले के छह ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में 4377 लोग शामिल हुए। इनमें 1835 पुरूष एवं 1642 महिला शामिल रहें। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया और संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ उठाने प्रेरित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन शिविरों में 547 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में 61 लोगों के टीबी जांच और 64 लोगों का सिकल सेल जांच कर दवाई एवं परामर्श दिया गया। शिविरों में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए 15 लोगों का पंजीयन किया गया। शिविरों में विभिन्न योजनओ से लाभांवित 17 हितग्राहियो ने मेरी कहानी मेरी जुबानी और 5 हितग्राहियो ने धरती कहे पुकार के का अनुभव साझा किया। शिविर में 10 किसानो को स्वाइल हेल्थ कार्ड और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जानकारी दी गई। शिविरों में 10 महिलाओं, 20 विद्यार्थियों एवं 3 स्थानीय कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किया गया। शिविर में 2420 लोगों को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने के साकार करने की शपथ दिलाई गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा में लोग बढ़ चढ़ कर भाग रहे हे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.