कांकेर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ

Updated on 18-12-2023 03:41 PM

कांकेर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रविवार को जिले के नरहरपुर विकासखंड के ग्राम डुमरपानी में कांकेर विधायक आशाराम नेताम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके तहत पहुंची आईईसी मोबाईल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं जिला पंचायत सीईओ सुमित कुमार अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि देश के हर व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने लोगों से कहा कि आप सभी शासन की योजनाओं का लाभ उठायें और दूसरों को भी जानकारी दें। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आम जनता का जागरूक एवं शिक्षित होना बहुत जरूरी है। इसलिए आप सभी अपने बच्चों को शिक्षित अवश्य करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेताम द्वारा आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लगभग 23 लाभार्थियों को सामग्रियों का वितरण भी किया गया।

लघु नाटिका ’धरती कहे पुकार के’ की प्रस्तुति दी गई। साथ ही शासन की योजनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम स्थल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई रस्म में सभी अतिथियों द्वारा गर्भवती माताओं को पोषण आहार सामग्री दिया गया। इसके बाद मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जनहितकारी योजनाओं के लिए  आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्प दिलाई गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मीना मरकाम, श्रीमती शालिनी राजपुत, संजू गोपाल साहू, हीरा मरकाम सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

ग्राम हाटकर्रा और बिरनपुर में भी हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
 ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के गाँव हाटकर्रा में भी कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी गई।  कार्यक्रम में लघु नृत्य नाटिका ’धरती कहे पुकार के’ की प्रस्तुति दी गई और इसके माध्यम से किसानों को खेतों में रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से होने वाले नुकसान और प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया गया। इसके बाद ’मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी’ के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने अपनी बात रखी।  कार्यक्रम में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के अलावा उज्ज्वला योजना,  पशु चिकित्सा विभाग, आधार कार्ड अद्यतन सहित विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए। साथ ही निशुल्क बी1 एवं खसरा का भी वितरण किया गया। नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम बिरनपुर में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की लोगों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.