असहाय लोगों के लिए वरदान है विकसित भारत संकल्प यात्रा

Updated on 04-01-2024 02:26 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। समाज में कुछ व्यक्ति व्यस्त हैं और कई सहयोग करने के इच्छुक नहीं है। आज के परिवेश में सगे संबंधी रिश्तेदार इलाज कराने या एक फार्म भरने के लिए समय के साथ स्थान तक पहुंचाने के सहयोग दे पाने में अपने को असमर्थता जाहिर करते हैं। ऐसी स्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा का गांव-गांव, शहर-शहर में आयोजन से बुजुर्ग, दिव्यांग और गरीब व्यक्ति के लिए  यह यात्रा वरदान साबित हो रहा है। इस कैंप में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, भूमि नामांतरण, सीमांकन संबंधी सभी राजस्व काम, पीएम उज्ज्वला, 20 रूपये में 2 लाख का पीएम सुरक्षा बीमा योजना, फसल बीमा आदि अनेक ऐसे कार्य हैं, जिनसे असहाय लोगों को एक उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। जिले के सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम डोमाडीह ब, खजरी, छातादेई, कपरतुंगा, बरमकेला विकासखंड के ग्राम सण्डा और झनकपुर, बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम सरधाभाठा, करबाडबरी, गोरबा और बेल्हा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामीण जन जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए स्टॉलों में आवेदन जमा किए, इलाज कराएं और अन्य लाभ की जानकारी लिए। इस दौरान भारत को विकसित करने का संकल्प लिया गया। स्कूली बच्चों ने प्रस्तुति दी। ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘‘ के तहत् हितग्राहियों ने योजना के लाभ का अनुभव साझा किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.