धमतरी के 362 गांवों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Updated on 25-01-2024 04:23 PM

धमतरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोकहितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी विकासखण्डों के निर्धारित स्थानों में लगातार संकल्प शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के वनांचल क्षेत्र, कमार बस्तियों सहित अब तक कुल 362 गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची है।

इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन के आगमन पर ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जा रहा है। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा धरती कहे पुकार के तहत रंगारंग आकर्षक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत 362 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। अब तक जिले में आयोजित इन संकल्प शिविरों में 2 लाख 77 हजार 951 लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये और 2 लाख 43 हजार 350 लोगों ने देश को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने संकल्प लिया। मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी जा रही है। वहीं शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग उत्सुकतापूर्वक शामिल हो रहे हैं।

लाभान्वित हितग्राही सुना रहे अपनी कहानी अपनी जुबानी
शिविर में ’मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के तहत जिले के 8516 हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही शिविर में लगे विभागीय स्टालों के जरिए योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लेकर उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जा रहा है।

गौरतलब है कि धमतरी जिले में 16 दिसम्बर से अब तक कुल 362 शिविर आयोजित किए गए है, जिनमें कुरूद विकासखण्ड में 105, नगरी में 98,  धमतरी में 93 और मगरलोड विकासखण्ड में 66 शिविर लगाये गये हैं। जिसमें लोगों ने हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, केसीसी सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाया। वहीं 5603 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2716 लोगों का पंजीयन किया गया। इनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 1263 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 1453 हितग्राही शामिल हैं।

संकल्प शिविरों में लग रहे हेल्थ कैम्प
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में आयोजित संकल्प शिविरों में हेल्थ कैम्प भी लगाये जा रहे हैं। इन शिविरो मे अब तक 1 लाख 68 हजार 14 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमे 1 लाख 30 हजार 238 लोगो की टी.बी. जाँच और 67 हजार 544 लोगो का सिकलसेल परीक्षण किया गया। वहीं अन्य लोगो का सर्दी, खासी, बुखार, दाद, खाज-खुजली, रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियों कि जाँच की गई और आवश्यकता अनुसार दवाइयो का भी वितरण किया गया। जिले में अब तक लगे संकल्प शिविरों में 2654 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया तथा 183 गांवों को शत्-प्रतिशत आयुष्मान की श्रेणी में लिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.