कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण

Updated on 20-12-2023 03:11 PM

राजनांदगांव। भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम कोकपुर पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन के माध्यम से केन्द्र शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और केन्द्र की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से सीधे संवाद करने के लिए उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वेन के माध्यम से पूरे भारत में शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए शुरू की है। इसके माध्यम से शासकीय योजना जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजना प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे और केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। गांवों में ऐसे व्यक्ति जो शासन की योजना से अब तक वंचित रह गये थे उन्हें लाभान्वित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जनपद सदस्य  वीरेन्द्र साहू ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों तक केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में जनसामान्य को जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की है। जिसके अंतर्गत हुनरमंद शिल्पकार एवं कारीगर के रोजगार के लिए लोक सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेंटर, कम्प्यूटर सेंटर में ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

कार्यक्रम  के प्रारंभ में मोबाईल वैन का स्वागत समिति द्वारा स्वागत किया गया। वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर सभी ने विकसित भारत के लिए संकल्प लिया एवं चलचित्र के माध्यम से विकसित भारत के उद्देश्य की सामान्य जानकारी दी गई। क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर किया गया। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा जनसामान्य को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा जनसामान्य को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ उठाने प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा जनसामान्य का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाईयॉ भी वितरित की गई। इस अवसर पर केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्रियों का वितरण भी किया गया। केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने 'मेरी कहानी मेरी जुबानीÓ पहल के तहत अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ नवीन कुमार, सरपंच ठाकुर राम साहू सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

डोंगरगांव विकासखण्ड के ग्राम कोकपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत 5 हितग्राही को घरेलू रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया और 6 लोगों का ई-केवाईसी किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 5 लाभार्थियों को पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। कृषि विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को मसूर बीज का मिनी कीट प्रदान किया गया और प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत 3 हितग्राहियों का पंजीयन कराया गया। महिला एवं बला विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को सुपोषण कीट देकर गोद भराई की गई। पशुधन विकास विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों का केसीसी कराया गया।

केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपने अनुभव किए साझा-

केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने 'मेरी कहानी मेरी जुबानीÓ पहल के तहत अपने अनुभव साझा किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की हितग्राही श्रीमती मोहनी साहू ने बताया कि वे कामेक्षी देवी स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं और उन्होंने गुपचुप का ठेला शुरू करने के लिए 50 हजार रूपए का ऋण लिया है। इससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी टोमन लाल साहू ने बताया कि उन्हें किडनी इंनफेक्शन की समस्या थी।साहू का नि:शुल्क ईलाज आयुष्मान कार्ड से हुआ। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद दिया। कोकपुर निवासी  दरबार सिंह राजपूत और  देवेन्द्र साहू ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत उन्हें केन्द्र शासन से शौचालय निर्माण के लिए आर्थिक सहायता मिली थी। जिससे उन्होंने अपने घर में शौचालय का निर्माण कराया है। उन्होंने कहा कि पहले घर से बाहर जाना पड़ता था और बारिश के दिनों में समस्याओं का सामना करना पड़ता था अब घर में शौचालय निर्माण से बहुत सुविधा हो गई है। श्रीमती सुनैना साहू ने बताया कि उनकी बच्ची कुपोषण की श्रेणी में थी। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बच्चे को आंगनबाड़ी केन्द्र में पौष्टिक आहार मिलने से उसके वजन में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के लिए भी आवेदन किया है। जल जीवन मिशन की हितग्राही श्रीमती सुलोचना नेताम ने कहा कि पहले पानी लाने के लिए दूर जाना पड़ता था और समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन गांव में पाईप लाईन आ जाने से पानी की समस्या दूर हो गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी  शिशुपाल मंडावी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी  दौवा राम साहू ने 'मेरी कहानी मेरी जुबानीÓ पहल के तहत अपने अनुभव साझा किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.