नवीन अस्पताल भवन निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा : डॉ. टेकाम

Updated on 28-10-2022 05:30 PM

रायपुर

स्कूल शिक्षा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर के रघुनाथनगर में नवनिर्मित 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में नवीन 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारम्भ कर बच्चों को खीर-पूड़ी एवं फल खिलाया। मंत्री डॉ. टेकाम ने कार्यक्रम में हितग्राहियों को राशनकार्ड, सामुदायिक और व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टा, स्कूली छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र, 10 काश्तकारों को भू-अर्जन की मुआवजा राशि 14 लाख 12 हजार 146 रुपये का चेक वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा नन्हें-मुन्हे बच्चों का अन्नप्राशन व गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई।

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित लोगों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह एक दूरस्थ क्षेत्र है और मुख्यमंत्री के घोषणा से इस क्षेत्र के लोगों को अच्छे चिकित्सक, दवाइयां तथा बेहतर उपचार की सुविधा मिल सके, इसलिये रघुनाथनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया जा रहा है। मंत्री डॉ. टेकाम ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के तहत हाट-बाजारों में आने वाले लोगों को सहजता से स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए शासन द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना की शुरूआत की गई है तथा लोगों को कम कीमतों पर दवाइयां उपलब्ध हो सके, इसके लिए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का संचालन किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
दुर्ग/बलरामपुर, दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। बलरामपुर के त्रिपुरी क्षेत्र के सरनाटोली गांव में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल मिली है।…
 11 March 2026
रायपुर, रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया है। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। पुलिस के…
 11 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगड़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में पिछले करीब 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर इसका खुलासा किया है। कमरे के अंदर…
 11 March 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता…
 11 March 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान…
 11 March 2026
एमसीबी। जनपद पंचायत भरतपुर के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुवांरी की निवासी आरती सिंह ने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों और…
 11 March 2026
एमसीबी। जिले के ग्राम चनवारीडांड की निवासी शशि केशरवानी आज उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को नई दिशा दी है। कभी छोटे स्तर…
 11 March 2026
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, पिछले 35 वर्षों से मेरी जीवन यात्रा के हर उतार-चढ़ाव और सुख-दुख में अटूट विश्वास…
 11 March 2026
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा हाईवे में देर रात कार पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों…
Advt.