विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहट ग्राम छिंदौला में पहुंचा हर घर जल कनेक्शन

Updated on 04-12-2024 01:35 PM

गरियाबंद। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नल जल कनेक्शन स्थापित किया जा रहा है। इसके तहत घर में नल कनेक्शन के माध्यम से पीने के पानी की सुविधा प्रदाय की जा रही है। इससे ग्रामवासियों को पेयजल के लिए काफी सहूलियत हो रही है। इसी कड़ी में विकासखंड मैनपुर के ग्राम पंचायत दबनई के आश्रित ग्राम छिंदौला के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार खोलापारा में सोलर नल-जल प्रदाय योजना के माध्यम से हर घर नल कनेक्शन पहुंच गया है। ग्रामीण जल जीवन मिशन द्वारा घर पर ही रोजाना स्वच्छ पेयजल का लाभ ले पा रहे है। ग्रामीण अमर सिंह, पुनीत राम, मोनिका सोरी ने बताया कि पहले वह पानी के लिए लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर रोजाना झरिया एवं नाला से पानी लेकर आया करते थे। नहाने से लेकर खाना बनाने तक एवं पेयजल के लिए तक झरिया पर निर्भर हुआ करते थे। घरेलु कार्य एवं जीविकोपार्जन की अन्य कार्यो को छोड़कर अधिक समय पानी लाने में ही गुजारना पड़ता था। शासन द्वारा हर घर तक नल कनेक्शन देने की पहल ने अब गांव के घर -घर तक पानी पहुंचा दिया है। जिससे पानी लाने लंबी दूरी तय नहीं करना पड़ता है। बिना किसी समस्या के आसानी से नल के माध्यम से पानी घर तक पहुंच जाता है। इस पहल से ग्रामीणों ने खुशियाँ जताते हुए शासन प्रशासन का आभार जताया है।

ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के पूर्व गांव में रहने वाले पिछड़ी जनजाति सदस्यों को विश्वास ही नहीं था कि उनके घर पर भी स्वच्छ जल उपलब्ध हो सकता है। जल जीवन मिशन के माध्यम से सोलर सोलर नल जल प्रदाय योजना द्वारा पानी टंकी का निर्माण कर हर घर शुद्ध जल पहुचाया जा रहा है। ग्रामीणों की मौलिक सुविधा जैसी समस्याओं का समाधान करते हुए हर घर नल द्वारा शुद्ध पेयजल पहुंचा जा रहा है, जिससे कि ग्रामीण पानी की अपनी बड़ी चिंता से मुक्त हो गये है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर…
 17 August 2026
रायपुर. भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा रविवार को सुधा ओपन स्कूल, अमासोनी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में प्रतिदिन ज्ञान की गंगा बह रही है। रविवार को विशेष प्रवचनमाला में मुनि संवेगरत्न सागर ने मानव जीवन की…
 17 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के निर्माणाधीन नूतन जिनालय में 15 अगस्त को देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर की प्रथम पाषाण स्थापना का महामहोत्सव भक्तिभाव और धार्मिक…
 17 August 2026
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित समारोह में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्होंने राज्यपाल सहित…
 17 August 2026
बिलाईगढ़। ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत छपोरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता,…
 17 August 2026
बलौदाबाजार-भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के ग्राम रोहरा में ज्वेलर्स संचालक से करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटने के मामले में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के शातिर आरोपी कौशलेश…
 17 August 2026
रायपुर। एनालॉग पनीर के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए राजस्व,खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महासमुंद के भलेसर रोड…
 17 August 2026
दुर्ग। समाज सेवा और नारी उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की संस्थापिका एवं निर्देशक स्मिता सिंह को सांसद विजय बघेल ने सम्मानित किया।यह सम्मान…
Advt.