सरकार थी तो मंत्री पद भोगा, संकट आया तो इमरान को छोड़ रहे नेता, अब शिरीन माजरी ने कह दिया- बाय

Updated on 24-05-2023 07:07 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की पूर्व मानवाधिकार मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की करीबी रहीं शिरीन मजारी ने पार्टी छोड़ने और सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। हालिया हिंसा को लेकर गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को उन्‍होंने यह ऐलान किया है। मजारी (72) को 12 मई के बाद से चार बार गिरफ्तार किया जा चुका है और रिहा होने के बाद उन्होंने यह घोषणा की। पुलिस ने 12 मई को उन्हें उनके आवास से पकड़कर जेल भेजा था। खान के शासन में वह 2018 से 2022 तक मानवाधिकार मंत्री रही थीं। मीडिया कॉन्‍फ्रेंस में उन्होंने नौ मई को खान की गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा की निंदा की और कहा कि उन्होंने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में ऐसा ही हलफनामा दिया है।


सेना पर हमले की निंदा
उन्होंने कहा, 'न सिर्फ नौ और 10 मई की हिंसा बल्कि मैंने हमेशा हर तरह की हिंसा खासकर सरकारी प्रतिष्ठानों और जनरल मुख्यालय, उच्चतम न्यायालय एवं संसद जैसे प्रतीकों के खिलाफ हिंसा की निंदा की है।' उन्होंने इसके बाद खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को छोड़ने के साथ सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि गिरफ्तारी का उनके स्वास्थ्य और परिवार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा, 'आज से मैं पीटीआई का हिस्सा नहीं हूं, न ही सक्रिय राजनीति में शामिल हूं क्योंकि मेरे लिए प्राथमिकता मेरा परिवार, मेरी माता और बच्चे हैं।' कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे कई पीटीआई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।इमरान के लिए झटका
खान से अलग होने के मजारी के फैसले को पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है। माजरी के पार्टी छोड़ने के फैसले को कई विशेषज्ञ इमरान और उनकी पार्टी के लिए बड़ा झटका करार दे रहे हैं। माइकल कुगलमन जो विल्‍सन सेंटर में दक्षिण एशिया संस्थान के निदेशक हैं उनका कहना है कि मजारी का पीटीआई से इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका है। पार्टी के अन्य नेताओं ने हाल के दिनों में दबाव में इस्तीफा दिया है, लेकिन माजरी जैसा सीनियर और हर जगह नजर आने वाला नेता कोई और नहीं है। कुगलमन की मानें तो सत्ता से लेकर सेना तक हर स्तर पर पार्टी पर शिकंजा कसा जा रहा है।

कुरैशी बोले पार्टी के साथ रहूंगा
दूसरी ओर इमरान की सरकार में वित्‍त मंत्री रहे शाह महमूद कुरैशी ने पार्टी छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। कुरैशी जो पीटीआई के डिप्‍टी चेयरमैन हैं, उन्‍हें रिहाई के तुरंत ही बाद अडियाला जेल के बाहर फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्‍होंने गिरफ्तार होने से पहले कहा, 'मैं पार्टी के साथ हूं और हमेशा पार्टी के साथ रहूंगा।' दूसरी ओर पीटीआई का दावा है कि उसके नेता मुसर्रत चीमा को उनकी रिहाई के कुछ ही घंटों बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। पार्टी ने इसे सरकार के 'फासीवाद' का एक उदाहरण करार दिया है। पार्टी का कहना है कि इस परंपरा को तुरंत बंद किया जाना चाहिए और अदालत के फैसलों का सम्मान होना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.