पाकिस्‍तान में कौन कर रहा बिलावल भुट्टो के भारत दौरे को खराब करने की स‍ाजिश? कश्‍मीर पर दावे से उठे सवाल

Updated on 24-04-2023 07:08 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो चार और पांच मई को भारत के राज्‍य गोवा में होने वाले एक सम्‍मेलन में शिरकत करने के लिए आ रहे हैं। बिलावल, गोवा की राजधानी पणजी में होने वाले शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) सम्‍मेलन के लिए भारत में होंगे। लेकिन उनकी यात्रा से पहले ही पाकिस्‍तानी जर्नलिस्‍ट हामिद मीर का एक वायरल वीडियो आ गया है। इस वीडियो की वजह से पाकिस्‍तान में भूचाल आ गया है। वीडियो में मीर ने पूर्व पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ जनरल (रिटायर्ड) कमर जावेद बाजवा को लेकर जो दावा किया है, उस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं विशेषज्ञों की मानें तो यह सबकुछ बिलावल की भारत यात्रा को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया प्रयास हो सकता है।
विशेषज्ञ बोले कोई नई बात नहीं
पाकिस्‍तान राजनीति पर करीब से नजर रखने वाली और इसकी जानकार आयशा सिद्दीका की मानें तो दो पाकिस्‍तानी पत्रकारों के बीच हुआ एक खुलासा कुछ नहीं है बस बिलावल दौरे को नुकसान पहुंचाने की एक कोशिश है। आयशा साउथ एशिया इंस्‍टीट्यूट से भी जुड़ी हुई हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा है कि यह बात ध्‍यान देने वाली है कि सबकुछ बाजवा अकेले नहीं कर रहे थे बल्कि दूसरे जनरल भी वहां पर मौजूद थे। मीर ने एक और पत्रकार जाहरा नसीम के साथ बातचीत में कहा है कि जनरल बाजवा ने कश्‍मीर पर पर्दे के पीछे एक डील की थी।
बाजवा के कबूलनामे पर बवाल
उनकी मानें तो बाजवा ने 25 जर्नलिस्‍ट्स के सामने यह बात कबूल की थी कि पाकिस्‍तान आर्मी के टैंक्‍स बेकार हैं और उनमें डीजल तक डलवाने के लिए पैसे नहीं हैं। बाजवा ने यह बात भी कही थी कि पाकिस्‍तान की आर्मी लड़ने के योग्‍य नहीं है। मीर के मुताबिक बाजवा ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर युद्धविराम के साथ ही कश्‍मीर पर एक डील की थी। इस युद्धविराम के बाद अप्रैल 2021 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्‍तान आने वाले थे। लेकिन तत्‍कालीन इमरान खान सरकार में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को यह बात नागवार गुजर रही थी। उन्‍होंने बाजवा से कहा था कि यह सबकुछ भारत की तरफ से बिछाया हुआ एक जाल हो सकता है।
जनवरी से ही ऐसी चर्चा
पाकिस्‍तान के एक और जर्नलिस्‍ट परवेज आलम के मुताबिक यह बात कोई नई नहीं है। आज जो बात मीर और जाहरा नसीम के बीच हुई है, वही बात आयशा सिद्दीका ने काफी समय पहले कह दी थी। आयशा का कहना है कि इस बार यह बात सामने आई है तो इसका मकसद सिर्फ बिलावल भुट्टो के भारत दौरे को नुकसान पहुंचाना है। पीएम मोदी के पाकिस्‍तान दौरे की बात सामने आना नया नहीं है। इस साल जनवरी से ही इन चर्चाओं को जोर मिला हुआ है।

फिर हुआ बाजवा का जिक्र
हामिद मीर के अलावा एक और पत्रकार जावेद चौधरी ने भी इस बात को कहा था। 22 अप्रैल को मीर ने फिर से उसी बात को दोहराया है। मीर का कहना था कि इस प्रस्‍तावित दौरे की वजह से बाजवा और इमरान सरकार के बीच काफी तनाव पैदा हो गया था। अपने वीडियो शो में पत्रकार नसीम जहरा के साथ बातचीत में, मीर ने यह खुलासा दोबारा किया। उन्‍होंने भारतीय प्रधानमंत्री के पाकिस्तान जाने के विचार को पाकिस्तानी न्यायपालिका के चुनाव कराने की जिद और जनरल बाजवा द्वारा भारत के साथ बेहतर संबंध बनाने की कोशिश में निभाई गई भूमिका से जोड़ा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.