धुआं से मिलेगी मुक्ति, समय पर मिलेगा भोजन : रामतिन बाई

Updated on 19-01-2024 04:50 PM

कोरिया मैं बहुत खुश हूं कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगे शिविर पर हमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस मिला। अब धुंआ से मुक्ति मिलेगी, आंख से आंसू निकलना बंद होगा और परिवार को समय पर भोजन बनाकर भी दे पाऊंगी। मैं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने हम जैसे गरीब महिलाओं के दर्द को जाना, समझा और समाधान किया। सुबह से जंगल में लकड़ियां बिनने जाती थीं, जंगली-जानवरों का डर अलग होता था। तन और मन को आज इस शिविर से राहत मिला है। मैं मोदी जी का आभार व्यक्त करती हूं कि जिन्होंने बड़े लोगों की तरह हम जैसे गरीब लोगों को भी गैस चूल्हा में भोजन बनाने की सुविधा प्रदान किए हैं। यह कहानी नहीं बल्कि केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत आज कोरिया जिले के नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा एवं बैकुण्ठपुर में शिविर में मिली गैस चूल्हा के लाभान्वित शिवपुर-चरचा तथा बैकुण्ठपुर के हितग्राही करीब 30 वर्षीय श्रीमती रामबाई, 55 वर्षीय श्रीमती मानकुंवर बाई, 25 वर्षीय श्रीमती दुर्गा साथी, 35 वर्षीय फूलबासन बाई, 31 वर्षीय श्रीमती ऊषा बाई ने साझा की।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज जिले की शिवपुर-चरचा तथा बैकुण्ठपुर नगर पालिका परिषद में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राही पहुंचे हुए थे। लाभान्वित हितग्राहियों ने बहुत ही उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे थे कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस-चूल्हा प्राप्त हुआ। उन्होंने अपनी बीते दुख-तकलीफों को साझा करते हुए बताया कि किस तरह चूल्हा से भोजना बनाना पड़ता था, इसके लिए पहले उन्हें लकड़ी के लिए जंगल जाना होता था, वहीं भोजन बनाते समय धुआं के कारण खांसी और आंख से आंसू बहते थे। अब गैस-चूल्हा मिलने से निश्चय ही इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

श्रीमती फूलबासन बाई कहती है कि यहां के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह भी बहुत संवेदनशील है, उनके प्रयास ही हमें इन योजनाओं की जानकारी मिली है और उसका लाभ भी मिला है। श्रीमती ऊषा बाई ने अन्य पात्र हितग्राहियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस योजना के लिए जरूरी कागजात स्थानीय नगर पालिका परिषद में जमा करें और मोदी सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाएं। यह योजना परिवार के लिए और पर्यावरण के लिए भी बहुत कल्याणकारी बताया, क्योंकि गैस चूल्हा होने से पेड़ की कटाई भी रूकेगी और हरियाली भी बने रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.