न भूलेंगे, न माफ करेंगे... पाकिस्‍तान आर्मी के मुखिया जनरल असीम मुनीर ने इमरान खान को दी चेतावनी, बाजवा भी थे मौजूद

Updated on 26-05-2023 06:49 PM
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान आर्मी के मुखिया जनरल असीम मुनीर इन दिनों देश के कई हिस्‍सों में जाकर उन लोगों से मुलाकात कर रहे हैं जो नौ मई को हुई हिंसा में फ्रंटलाइन पर थे। इसी मुहिम के तहत व‍ह गुरुवार को शहीदों के सम्‍मान दिवस के आयोजन पर इस्‍लामाबाद की पुलिस लाइन में पहुंचे थे। जनरल मुनीर ने दोहराया है 'न भूलेंगे न माफ करेंगे,' और एक बार फिर उन लोगों को चेतावनी दी है जो नौ मई को हुई हिंसा में शामिल थे। जनरल मुनीर ने कहा है कि उन लोगों को न तो भूला जाएगा और न ही माफ किया जाएगा जो शहीदों का अपमान करेंगे और उनके स्‍मारकों को क्षतिग्रस्‍त करेंगे। जनरल बाजवा ने पूर्व पीएम इमरान खान का नाम तो नहीं लिया मगर माना जा रहा है कि यह चेतावनी उनके ही लिए है।
जारी है जनरल की चेतावनी
25 मई को पाकिस्‍तान में यौम-ए-तकरीम शुहादा-ए-पाकिस्तान यानी शहीदों का सम्मान दिवस मनाया गया था। इस हफ्ते की शुरुआत में भी जनरल मुनीर ने नौ मई को सैन्य प्रतिष्ठानों और स्मारकों पर हमले की निंदा की थी। उस समय पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। जनरल मुनीर ने उस समय घोषणा की थी कि 25 मई को देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की तरफ से एक बयान जारी कर विस्‍तार से जानकारी दी गई।


नौ मई की घटना निंदनीय
समारोह के दौरान जनरल मुनीर ने कहा कि नौ मई को जो हुआ वह 'बेहद खेदजनक और निंदनीय' था। उनके शब्‍दों में, 'पाकिस्तानी सेना, पुलिस और कानून की एजेंसियां देश की एक रक्षा पंक्ति के प्रतीक हैं जो देश और राष्ट्र की गरिमा के लिए कोई भी बलिदान देने में संकोच नहीं करते हैं।' जनरल मुनीर ने शहीदों के परिवारों से कहा कि पाकिस्तान के लोग और पाकिस्तानी सेना सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।

एक्‍स बॉस बाजवा भी थे मौजूद
देश की राष्‍ट्रीय रेडियो सेवा, रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि कि शहीदों के स्मारकों पर कई स्मारक समारोह आयोजित किए गए। दिन की शुरुआत में रावलपिंडी में जनरल हेडक्वार्टर में एक समारोहके साथ हुई थी। इसमें आर्मी चीफ जनरल मुनीर और उनके रिटायर्ड जनरल जनरल कमर जावेद बाजवा उपस्थित थे। सेना प्रमुख जनरल मुनीर ने इस्लामाबाद पुलिस लाइन का दौरा किया, जहां पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अकबर नासिर खान ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और शहीदों के परिवारों से मुलाकात की।
पीएम शहबाज ने भी दिया बयान
वहीं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्विटर पर अपना बयान जारी किया। कहा कि नौ मई की 'दुखद और दिल दहला देने वाली' घटनाएं एक वेक-अप कॉल थीं। उन्‍होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान की नींव को नष्ट करना चाहते थे, उनकी पहचान करने की बहुत ही सख्‍त जरूरत है। शहबाज ने लिखा, 'आज देश अपने नायकों, गाजी और शहीदों को शानदार श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके परिवारों के साथ अपनी अटूट एकजुटता व्यक्त करने के लिए यौम-ए-तकरीम शुहदा-ए-पाकिस्तान का आयोजन कर रहा है।' शहबाज ने नौ मई की घटनाओं को शर्मनाक करार दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.