आज नमाज के बाद इमरान के घर में घुसेगी पुलिस? 400 जवानों के साथ बोलेंगे धावा, बदले के लिए तैयार पाक आर्मी?

Updated on 19-05-2023 07:35 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में 9 मई को हुई हिंसा में शामिल लोगों को पकड़ने की तैयारी चल रही है। पाकिस्तान के पंजाब में इमरान खान के जमान पार्क आवास को पुलिस ने घेरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि इमरान खान के आवास में 30-40 आतंकी छिपे हुए हैं। आतंकियों को सौंपने के लिए सरकार की ओर से 24 घंटे का अल्टीमेटम इमरान खान को दिया गया था, जो खत्म हो गया है। किसी भी तरह के बड़े एक्शन से बचने के लिए पुलिस अब बातचीत का सहारा लेगी। पंजाब के कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने गुरुवार को कहा कि इमरान खान के लाहौर आवास पर उनकी अनुमति के बाद कैमरों के सामने आतंकियों को पकड़ने से जुड़ा तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक मीर ने कहा, 'आमने सामने टक्कर की जगह हम लाहौर के कमिश्नर की निगरानी में खान साहब के पास एक प्रतिनिधिमंडल भेजेंगे।' इससे पहले मंत्री ने आतंकियों को सौंपने के लिए इमरान खान को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसकी समय सीमा गुरुवार दोपहर 2 बजे खत्म हो गई है। मीर ने कहा कि पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने एक बैठक की, जिसमें यह फैसला किया गया कि प्रतिनिधिमंडल इमरान की टीम से मिलने का समय लेगा और जुमे की नमाज के बाद उनसे मुलाकात करेगा।

400 पुलिसकर्मी जाएंगे साथ

हालांकि प्रतिनिधिमंडल के नाम पर जो प्लान बनाया गया है वह सीधे तौर इमरान पर धावा भी हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रतिनिधिमंडल के साथ 400 पुलिसकर्मी भी जाएंगे। मीर ने आगे कहा, 'प्रतिनिधिमंडल इमरान खान से तलाशी अभियान चलाने की अनुमति मांगेगा। अंदर आतंकियों के छिपे होने की खबर है इसलिए प्रतिनिधिमंडल के साथ 400 पुलिसकर्मी सुरक्षा में जाएंगे।' इमरान खान खुद कह चुके हैं कि पुलिस उनके घर की तलाशी ले सकती है। इसके लिए बस एक शर्त है कि उनके पास एक वैध सर्च वारंट होना चाहिए।


इमरान नहीं किए जाएंगे गिरफ्तार

आमिर मीर ने आगे कहा, 'अगर वह प्रतिनिधिमंडल को तलाशी लेने की अनुमति नहीं देते तो नई रणनीति बनाई जाएगी। लेकिन फिलहाल हम चाहते हैं कि चीजें सकारात्मक तरीकें से चलें।' इमरान खान यह भी दावा करते रहे हैं कि पुलिस कई लोगों को उनके घर में प्लांट करना चाहती है, ताकि उन्हें आतंकी बताया जा सके। इस पर मंत्री का कहना है कि अब हर चीज कैमरे पर होगी। इमरान खान मजाक कर रहे हैं। भला हम इतने लोगों को वहां कैसे प्लांट कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इमरान को गिरफ्तार करने का प्लान नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.