महिला आयोग ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर की कार्यशाला आयोजित

Updated on 14-10-2022 05:23 PM

रायपुर

राज्य महिला आयोग द्वारा आयोग कार्यालय में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर कार्यशाला का आयोजन आयोग की अध्यक्षा डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल भी उपस्थित थे। कार्यशाला में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने कहा कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग कहने को तो गैर कानूनी है फिर भी यह हमारे समाज की गंभीर समस्या बनी हुई है। शारीरिक शोषण से देह व्यापार व बंधुआ मजदूरी तक के लिए ह्यूमन ट्रैफिकिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि मानव व्यापार की समस्या से निपटने के लिए सबसे पहले लोगों को जागरूक करना होगा, हम सभी को मानव व्यापार के खतरों और उसके दुष्प्रभाव के बारे में गांव एवं शहर के लोगों को जागरूक करना होगा। डॉ. नायक ने बताया कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ प्रत्येक जिले में जा रही है। कार्यशाला में मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पुनर्वास के विषय पर विस्तृत परिचर्चा की गई।

जिले के पुलिस कप्तान जिले के परिदृश्य से अवगत करते हुए बताया कि जिले में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां से परंपरागत रूप से मजदूरी एवं अन्य कार्य के लिए लोग बाहर जाते है, ऐसे नहीं कि राजधानी में उद्योग क्षेत्र के मजदूर कार्य के तलाश में रायपुर तथा रायपुर के सीमा क्षेत्र मे आते है परन्तु मानव तस्करी के क्षेत्र में अभी तक दृष्टिगोचर नहीं हुई है। विगत 3 वर्ष में मात्र 7 प्रकरण दर्ज किये गये है सभी प्रकरण व्यक्तिगत प्रकार के है। फिर भी पुलिस विभाग इस विषय को लेकर गंभीर है एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस विभाग सतर्कता पूर्वक कार्य कर रहे है।

इसी भांति उपस्थित अन्य अधिकारियों द्वारा अपने पूर्व पदस्थ क्षेत्रों के अनुभवों को साझा किया गया, जिसमें मानव तस्करी अथवा किसी प्रकार का अन्य विषयों पर रेस्क्यू के दौरान अन्तर्विभागीय में समन्वय, बजट प्रावधानों, पुनर्वास एवं उचित रूप से क्रियान्वयन के सबंध में अपने-अपने सुझाव दिये। इस कार्यशाला में पुलिस विभाग के अधिकारी सहित महिला आयोग के सचिव आनंद प्रकाश किस्पोट्टा एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.