विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज की:ऑस्ट्रेलिया से पार-पाना होगा, न्यूजीलैंड के हारने से सेमीफाइनल के चांस बढ़े

Updated on 10-10-2024 02:26 PM

भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका पर 82 रनों की जीत हासिल की है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पहले तो 3 विकेट पर 172 रन का स्कोर खड़ा किया। फिर श्रीलंकाई टीम को 19.5 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट कर दिया।

1. ऑस्ट्रेलिया: भारत, पाकिस्तान में से एक को हराना होगा

ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच खेल लिए हैं। टीम के खाते में 4 अंक हैं और टीम का नेट रन रेट 2.524 सबसे ज्यादा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम सबसे मजबूत स्थिति में है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान और इंडिया से मैच खेलना है। टीम दोनों मैच जीतकर टेबल में नंबर-1 रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

भारत, पाकिस्तान में से एक को हराकर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

दोनों मैच हारने की स्थिति में टीम के 4 अंक ही रहेंगे। ऐसे में उन्हें अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

2. भारत : ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हराना होगा 

ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों को अभी 2-2 मैच खेलने हैं। टीम इंडिया को दुआ करनी होगी कि हर टीम कम से कम एक मैच हार जाए। इस स्थिति में भी भारत का नेट रन रेट बेहतर रखना होगा।

ऑस्ट्रेलिया से हारने की स्थिति में भारतीय टीम की राह और कठिन हो जाएगी।

भारतीय टीम के 3 मैचों के बाद 4 अंक हैं। श्रीलंका पर मिली बड़ी जीत से टीम का नेट रन रेट बेहतर हुआ है। टीम 0.576 के नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। टीम को ऑस्ट्रेलिया को 13 अक्टूबर को खेलना है।

ऑस्ट्रेलिया को बड़े अंतर से हराना होगा, ताकि टीम इंडिया का नेट रन रेट पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से बेहतर रहे।

3. पाकिस्तान: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराना होगा 

पाकिस्तान के पास 2 मैचों के बाद 2 अंक हैं। टीम का नेट रन रेट 0.555 भारत से कम है। ऐसे में टीम तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ मुकाबले खेलने हैं।

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराना होगा। इन दोनों को हराने के बाद भी टीम 6 अंक तक ही पहुंच सकती है। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान का रन रेट ऑस्ट्रेलिया और भारत से बेहतर रहना जरूरी है।

पाकिस्तान की टीम दुआ करेगी कि न्यूजीलैंड भी श्रीलंका से अपना मुकाबला हार जाएगा।

4. न्यूजीलैंड : दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे 

न्यूजीलैंड ने पहले मुकाबले में भारत पर 58 रन की जीत हासिल की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 60 रन की हार झेलनी पड़ी। ऐसे में टीम 2 मैच में एक जीत और एक हार के साथ 2 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट (-0.050) भी माइनस में है।

श्रीलंका और पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, ताकि नेट रन रेट भारत और पाकिस्तान से बेहतर हो सके।

न्यूजीलैंड की टीम चाहेगा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत और पाकिस्तान दोनों को हरा दे। ऐसे में न्यूजीलैंड के मौके बनेंगे।

एक भी मैच हारने की स्थिति में न्यूजीलैंड की राह कठिन हो जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.