दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु ताकत रूस कबाड़ से लड़ेगा यूक्रेन युद्ध, जंग में उतारा 70 साल पुराना टैंक

Updated on 09-05-2023 06:20 PM
मॉस्को: रूस और यूक्रेन का युद्ध साल भर से भी ज्यादा समय से चल रहा है। पुतिन की सेना को इसमें भारी नुकसान हुआ है। रूसी सेना के पास हथियारों की कमी देखने को मिल रही है। इस बीच खबर है कि रूस ने अपने 70 साल पुराने सोवियत जमाने के टैंक को युद्ध में तैनात कर दिया है। सुनने में आपको ये बेवकूफी भरा कदम लग रहा होगा। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह असरदार हो सकता है। हाल ही में ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कार्गो ट्रेन पर पुराने टैंक लदे हुए दिख रहे हैं।

ये टी-55 टैंक हैं, जिसे रूस ने 1948 में दूसरे विश्वयुद्ध के बाद कमीशन किया था। रूस में अगर आज आप इन्हें देखना चाहें तो उसके लिए म्यूजियम में जाना पड़ेगा। वीडियो को एक महिला ने रिकॉर्ड किया है। ट्रेन को शूट करते हुए वह कहती है, 'वाह, ये दूसरी ट्रेन है। इससे पहली ऐसी ही एक और ट्रेन जा चुकी है।' वीडियो मार्च के अंत में बनाया गया था। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इतिहासकार जॉन डेलाने ने कहा कि यह शीत युद्ध के दौरान सोवियत यूनियन की ओर से इस्तेमाल किया जाने वाला प्रमुख टैंक था।

अब तक का सबसे ज्यादा निर्मित टैंक

डेलाने ने कहा रेड आर्मी के लिए T-55 सबसे प्रमुख टैंक था। बाद में इसके अन्य संस्करण बने जो दुनिया में अब तक सबसे ज्यादा संख्या में निर्मित टैंक हैं। ऐसे एक लाख से ज्यादा टैंक बनाए गए थे। ये सस्ते, विश्वसनीय, इस्तेमाल और मेंटीनेंस में आसान थे। लेकिन बाद में पश्चिमी देशों के टैंकों से इनका कोई मुकाबला नहीं रहा। उन्होंने कहा कि प्रथम खाड़ी युद्ध में 1991 में अमेरिकी और ब्रिटिश टैंक इराकी T55s को 23 किमी दूर से ही ध्वस्त कर देते थे।

रूस ने क्यों उतारे पुराने टैंक

डेलाने का कहना है कि सोवियत कुछ भी फेंकते नहीं हैं। संभव है कि बड़ी संख्या में टैंक अभी भी कहीं रखे हों। अप्रैल में रिपोर्ट्स आई थी कि यह टैंक सीमा के करीब देखे गए हैं। यूक्रेन के दावे के मुताबिक युद्ध की शुरुआत से अब तक रूस के 3,700 से ज्यादा टैंक बर्बाद हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि रूस लगातार T-90 टैंक का निर्माण कर रहा है। इन टैंकों को बनाने में समय लग रहा है, जिस कारण रूस ने पुराने टैंक तैनात किए हैं। डेलाने ने कहा कि यूक्रेन के जवाबी हमले का जवाब देने के लिए अगर इनका इस्तेमाल स्टैटिक डिफेंसिव पोजिशन के लिए किया जाए तो बेहतर होगा। यह आधुनिक टैंक की अपेक्षा इस्तेमाल में आसान है, हालांकि हर बार रूस को ही नुकसान उठाना पड़ेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.