युवा कांग्रेस ने किया 'रोजगार दो, न्याय दो' पोस्टर का विमोचन

Updated on 18-01-2024 04:57 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आदेशानुसार रायपुर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप के नेतृत्व में गुरुवार को रविशंकर विश्वविद्यालय में जिला युवा कांग्रेस ने 'रोजगार दो, न्याय दो' पोस्टर का विमोचन किया।

रायपुर जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप के कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर युवा कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में 'न्याय दो, रोजगार दो' अभियान का प्रचार प्रसार करेंगे। इस अभियान में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर 'न्याय दो, रोजगार दो' अभियान के तहत फार्म भरवाऐंगे। इसके माध्यम से हम लोगों से संपर्क कर बेरोजगारी के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।

डोर टू डोर कैंपेंन के दौरान प्रदेश में पूर्व की कॉंग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में भी बताया जाएगा।

इसके अतिरिक्त युवा कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर भी यह अभियान चलाएगा। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं को साथ लेकर केंद्र में  सशक्त सरकार बनाने के लिए प्रेरित करेंगे । विनोद कश्यप ने कहा राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा मार्च के पहले सप्ताह में प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है औऱ यह यात्रा रविवार को मणिपुर से शुरू हो चुकी है।*

पोस्टर विमोचन में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव सुमित सरकार, एनएसयूआई प्रदेश सचिव भक्तेश्वर वैष्णव, जिला युवा कांग्रेस के महासचिव दिनेश मिश्रा, राजेश साहू ,कैलाश साहू , फरदीन खोखर, आजाद वर्मा, भूपेंद्र जलछत्री, प्रतीक भगत, सहित युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
 18 October 2026
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम लोहझरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन में बैठकर उनकी मांग, समस्याएं सुनीं और गांव की जरूरतों…
 18 October 2026
कवर्धा। नवरात्रि के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम सारंगपुर कला, कारेसरा और मड़मड़ा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 67 हजार…
 18 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत 18 अक्टूबर से नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना शुरू होगी। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
Advt.