Rajasthan Panchayat Election Results 2026 Live: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से जारी है। राज्य के 37 जिलों में जिला मुख्यालयों पर एक साथ मतगणना हो रही है। अभी तक आए नतीजों की बात करें तो कांग्रेस ने बीजेपी को काफी पीछे छोड़ दिया है। सत्तारुढ़ बीजेपी के लिए पंचायत चुनाव के नतीजों को बड़ा झटका माना जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली जिलों में मतगणना 17 दिसंबर को होगी। आयोग ने 18 नवंबर को यह आदेश जारी किया था।
इन चुनावों में 1,275 जिला परिषद और 7,543 पंचायत समिति वार्डों के लिए मतगणना हो रही है। हालांकि, चुनाव प्रक्रिया में कुल 1,403 जिला परिषद और 8,245 पंचायत समिति वार्डों के लिए 27,872 उम्मीदवार मैदान में थे। राज्य निर्वाचन आयोग अब तक 37 पंचायत समिति सदस्यों और चार जिला परिषद सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर चुका है। पंचायत चुनाव के तहत 25 जिलों में 3,747 सरपंच और 33,885 पंच पदों के लिए मतदान सोमवार को पूरा हुआ था।
राजस्थान में पंचायत चुनाव चार चरणों में 22 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 14 नवंबर को कराए गए थे। ये चुनाव इस साल 41 जिलों में हुए। अब सभी की नजर मतगणना के नतीजों पर है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी कांग्रेस से आगे दिखाई दे रही है, लेकिन अंतिम नतीजों के बाद ही साफ होगा कि पंचायतों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं।