भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स की 1293 शिकायतें पेंडिंग:मेयर बोलीं- गार्डन की 72 शिकायत पेंडिंग, ऐसा 2 साल में कभी नहीं हुआ

Updated on 10-12-2024 01:29 PM

भोपाल में महापौर हेल्पलाइन में सबसे ज्यादा शिकायतें स्ट्रीट डॉग्स की है। कुल 1293 शिकायतें पेंडिंग हैं। स्ट्रीट लाइट के मामले भी ज्यादा है। इन शिकायतों को लेकर मंगलवार को महापौर मालती राय ने समीक्षा की। उन्होंने कॉल करके शिकायतकर्ता से पूछा कि आपने शिकायत की थी, क्या वो दूर हो गई?

शहर में स्ट्रीट डॉग्स के शिकार के मामले हर रोज आ रहे हैं। पिछली दो घटनाओं ने झकझोर दिया। 7 दिन पहले नवजात का सिर मिला था। जिसका धड़ कुत्ते खा गए थे। यह मामला शाहजहांनाबाद थाना इलाके की वाजपेयी नगर झुग्गी बस्ती का है।

गोविंदपुरा में दो दिन पहले 5 कुत्तों ने दोपहिया सवार प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी कृष्ण रंजन शर्मा पर हमला कर दिया था। इन घटनाओं के बीच स्ट्रीट डॉग्स की बढ़ती शिकायतें चिंता पैदा कर रही है।

उद्यान शाखा के प्रभारी से कॉल करके चर्चा की स्वच्छता मिशन और उद्यान शाखा के प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान को कॉल करके पूछा कि गार्डन की 72 शिकायतें पेंडिंग है। 2 साल में इतनी शिकायत कभी नहीं हुई। इस पर चौहान ने भी ताज्जुब जताया और मामलों को दिखवाने की बात कहीं। स्वास्थ्य यानी, साफ-सफाई की 71 शिकायतों को लेकर भी मेयर राय ने बात की।

इन नंबर पर कर सकते हैं शिकायत स्ट्रीट लाइट, स्ट्रीट डॉग्स, सीवेज, सफाई समेत निगम से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं तो आप भी निगम को कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए महापौर हेल्पलाइन नंबर-155304 पर कॉल करना होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.