राजधानी के सालेम स्कूल, एनआइटी और संतोषी नगर सहित अन्य क्षेत्रों से 75 ठेले जब्त

Updated on 06-12-2023 03:41 PM

रायपुर। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बुलडोजर की एंट्री हो गई है। मंगलवार को शहर के सालेम स्कूल, एनआइटी, संतोषी नगर सहित कई क्षेत्रों में अवैध चौपाटियों और ठेले-गुमटियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान सालेम स्कूल के पास से लगभग 35 ठेलों को जब्त किया गया और सड़क पर यातायात सुव्यवस्थित किया गया।

वहीं, एक दिन पहले ही सालेम स्कूल के बच्चों ने रैली निकालकर अवैध चौपाटी हटाने के लिए प्रदर्शन किया था। इसे नईदुनिया ने प्रमुखता से उठाया था।

स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने बताया कि यहां अवैध चौपाटी की वजह से गाली-गलौच आम बात हो गई थी। लोग बाउंड्रीवाल कूदकर स्कूल परिसर के अंदर आ जाते थे और शराबखोरी भी होती थी। साथ ही बच्चों को स्कूल से निकलने के दौरान असामाजिक तत्वों की छींटाकशी का सामना भी करना पड़ता था।

कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मंगलवार देर शाम बैठक ली और सभी अफसरों को यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अवैध चौपाटियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद 40 अवैध ठेले गुमटियों को जब्त किया गया। यानी मंगलवार शाम तक कुल मिलाकर लगभग 75 ठेले गुमटियों पर कार्रवाई की गई।

छह माह से कर रहे थे मांग, अब जागे

नईदुनिया से चर्चा के दौरान स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि इस संदर्भ में कलेक्टर, एसएसपी, निगम, महापौर से शिकायत की गई थी। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, सत्ता बदलते ही ठीक अगले ही दिन प्रशासन ने इसकी सुध ली और कार्रवाई की है।

रात में 11 बजे बंद हो जाएंगी दुकानें

राजधानी रायपुर में अब देर रात तक दुकानें नहीं खुली रहेंगी। शहर में अब रात 11 बजे बाजार बंद होगा। इसके साथ ही अवैध अतिक्रमणों पर भी तेजी से कार्रवाई होगी। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर भुरे ने मंगलवार को शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कानून व्यवस्था संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।

अवैध चखना सेंटरों पर भी कार्रवाई

कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से आबकारी विभाग को अवैध चखना सेंटरों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देर रात तक चलने वाले एवं समय सीमा के बाहर चलने वाले क्लब, बार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

साथ ही सड़क-हाइवे इत्यादि पर पार्टी और अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों पर त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद आबकारी विभाग द्वारा फाफाडीह, तेलीबांधा, आश्रम सहित कई क्षेत्रों में अवैध चखना सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.