भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक, BSP ने खबरों को बताया भ्रामक

Updated on 19-10-2026 01:01 PM
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित हो रहे इन दावों का इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से खंडन किया है। वहीं, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) की फैक्ट चेक इकाई ने भी इन खबरों को झूठा और निराधार बताया है।

अपुष्ट सूचनाएं साझा न करने की अपील
भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने कर्मचारियों, हितधारकों और छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की है कि वे ऐसी अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे प्रसारित करें। संयंत्र प्रबंधन ने कहा है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले आधिकारिक एवं प्रमाणित स्रोतों से उसकी पुष्टि अवश्य करनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक विरासत का अहम हिस्सा
बीएसपी ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र केवल एक औद्योगिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान, गौरव और औद्योगिक विरासत का अभिन्न अंग है। स्थापना के बाद से ही संयंत्र ने राज्य के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

संयंत्र ने रोजगार के अवसर सृजित करने के साथ सहायक उद्योगों को प्रोत्साहन दिया है और हजारों परिवारों की आजीविका में योगदान दिया है। इसकी गौरवशाली विरासत और औद्योगिक क्षेत्र में योगदान ने इसे छत्तीसगढ़ की जनता के गौरव का प्रतीक बनाया है।

बीएसपी प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक खबर पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.