छत्तीसगढ़ में इस बार 75.08 फीसदी वोटिंग, 2018 के मुकाबले इतना कम हुआ मतदान

Updated on 18-11-2023 01:19 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूरे उत्साह के साथ मतदाताओं ने अपना फैसला दे दिया है। दूसरे चरण में 70 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ, जिसमें 958 उम्‍मीदवारों की किस्‍मत अब ईवीएम में कैद हो चुकी है। इधर, दूसरे चरण में 70 सीटों पर हुए मतदान के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए हैं।

चुनाव आयोग ऐप वोटर टर्न आउट के मुताबिक दूसरे चरण में 70 सीटों पर 75.08 प्रतिशत मतदान हुआ जोकि वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में 1.8 प्रतिशत कम है। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 76.88 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।

प्रदेश में सबसे अधिक 86.54 प्रतिशत मतदान खरसिया विधासभा क्षेत्र में हुआ, वहीं सबसे कम 53.80 प्रतिशत मतदान रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हुआ। खराबी के चलते 137 बैलेट यूनिट, 113 कंट्रोल यूनिट और 349 वीवीपैट मशीनों को बदला गया। दूसरे चरण में शुक्रवार को मतदान के बाद 958 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है।

बता दें कि प्रदेश की 90 में से 20 सीटों पर सात नवंबर को 78 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीन दिसंबर को मतगणना होगी। मतदान में युवाओं के साथ ही बुजुर्गों ने भी पूरा उत्साह दिखाया। कई मतदान केंद्रों में तो सुबह पांच बजे से मतदाता पहुंचने लगे थे। हालांकि सुबह के शुरुआती दो घंटों के दौरान कई केंद्रों में मतदान का प्रतिशत बहुत कम रहा। दोपहर 12 बजे के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ी और मतदान में तेजी आई।

कुछ मतदान केंद्रों में वाद-विवाद की स्थिति भी बनी। शाम पांच बजे तक की स्थिति में प्रदेश में एक करोड़ 17 लाख 18 हजार 317 मतदाताओं ने मतदान कर लिया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधायकी क्षेत्र पाटन में देर शाम तक 84.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.