भिलाई विद्यालय में 75 वां एनसीसी दिवस समारोह

Updated on 29-11-2023 12:02 PM

भिलाई ।  भिलाई विद्यालय, सेक्टर 2 में 26 नवंबर को 75 वां एनसीसी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के प्राचार्य विजय सिंह पवार तथा विशिष्ट अतिथि सूबेदार अमरेश सिंह, हवलदार  विजय पाटिल रहे। भूतपूर्व एनसीसी ऑफिसर जी एल साहू, परवेज अहमद, जी पी शर्मा विशेष,पीटीए के मेंबर एवं पत्रकार शमशीर सिवानी रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया और मार्च पास्ट की सलामी ली गई, साथ-साथ स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। पुष्प गुच्छ से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि विजय सिंह पवार ने अपनी उद्बोधन में कहा कि जीतने वाले कोई अलग काम नहीं करते वह हर काम को अलग ढंग से करते हैं। एनसीसी हमें अनुशासन सिखाती है और आगे बढऩे में मदद करती है। मनीषा मल्होत्रा और सतीश मिश्रा के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया है। पूर्व एनसीसी ऑफिसर जीपी शर्मा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी संदेश का वाचन पूर्व एनसीसी ऑफिसर परवेज अहमद के द्वारा एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। एनसीसी की क्रियाकलापों और उपलब्धियों का वार्षिक प्रतिवेदन एनसीसी ऑफिसर डॉ प्रवीण कुमार विश्वकर्मा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत वंदना सोनवाने एवं यास्मीन के मार्गदर्शन में देशभक्ति से परिपूर्ण समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया है। सेक्शन अटैक डेमो का प्रदर्शन केतन टंडन के नेतृत्व में हवलदार विजय पाटिल 37 एनसीसी बटालियन दुर्ग के मार्गदर्शन में किया गया। एस के साहू के मार्गदर्शन में प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया गया।  सरजीत सोना को कैंप डिबेट एंड फायरिंग, वर्षा शर्मा को कैंप ड्राइंग एवं डांस, मोहम्मद अहमद को बेस्ट परेड, पायलटिंग ऑफ सेशन में कृतिका, प्रियंका, नेहा और दिव्या उपाध्याय को, प्लाटून कमांडर प्रिंस चौधरी, काजल सोनकर, अंकुश सोनकर, परेड कमांडर हितेश कुमार को एनसीसी की वर्षभर की क्रियाकलापों एवं उपलब्धियां हेतु मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के पूर्व एनसीसी अधिकारी जी पी शर्मा ने समस्त कैडेट्स और उपस्थित अतिथियों को एनसीसी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की रोचक जानकारी से अवगत कराया। विद्यालय के अतिरिक्त वरिष्ठ व्याख्याता सुरेंद्र कुमार खोबरागड़े ने कार्यक्रम संचालन किया। सरिता शाक्या द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों एवं सहायकों का सक्रिय और सतत सहयोग मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.