प्रतिबंधित टेबलेट्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

Updated on 25-11-2023 02:11 PM

रायपुर। रायपुर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 1440 स्पास्पों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद हुई है। आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
 
इसी तारतम्य में 23 नवंबर को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत मोवा स्थित ओव्हरब्रीज के नीचे सांई चबूतरा के पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम समीर उर्फ गुड्डू नायक निवासी सड्डू विधानसभा रायपुर बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में स्पासमों नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी समीर उर्फ गुड्डू नायक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1440 नग स्पासमों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 378/2023 धारा 22(सी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी समीर उर्फ गुड्डू नायक पूर्व मे भी चोरी के प्रकरण में थाना विधानसभा से जेल निरूद्ध रह चुका है।
 
गिरफ्तार आरोपी
समीर उर्फ गुड्डु नायक पिता कालिया नायक उम्र 21 वर्ष निवासी बी.एस.यू.पी.कॉलोनी खालबाडा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.