देश में खलबली के बाद अब विदेश में तहलका मचाने की तैयारी में मुकेश अंबानी, क्या है प्लान

Updated on 16-01-2025 05:02 PM
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज अब विदेशों बाजारों में भी कोक और पेप्सी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। रिलायंस मध्य पूर्व में कैंपा कोला लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह ग्रुप के कोला ब्रांड के लिए पहला एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन है। कैंपा कोला ने सस्ती कीमत और हाई ट्रेड मार्जिन से देश के कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में कोका-कोला और पेप्सिको की हालत खराब कर रखी है। माना जा रहा है कि कंपनी मिडिल-ईस्ट के बाजार में भी यह रणनीति अपना सकती है। रिलायंस की वहां ऐसे समय एंट्री हो रही है जब वहां अमेरिकी प्रॉडक्ट्स के बॉयकॉट की मांग उठ रही है। इसकी वजह यह है कि गाजा में इजरायल की कार्रवाई को अमेरिका का समर्थन हासिल है।

सूत्रों का कहना है कि भारत से कैंपा कोला की खेप पहले ही बहरीन के रिटेल स्टोर्स तक पहुंच चुकी है। कंपनी चरणबद्ध तरीके से ओमान और सऊदी अरब में भी अपना विस्तार करेगी। रिलायंस पूरे मध्य पूर्व में कैंपा बेचना चाहती है और उसने वहां के मार्केट की थाह लेना शुरू कर दिया है। गर्मियों से पहले उपलब्धता को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। रिलायंस की एफएमसीजी कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों में कैंपा की बॉटलिंग के लिए लोकल पार्टनरशिप की भी संभावना तलाश रही है। फिलहाल वह भारत से कैंपा कोला का आयात करेगी। RCPL ने ईमेल से पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दिया।

क्या है योजना

सूत्रों के मुताबिक रिलायंस को उम्मीद है कि मिडिल ईस्ट में स्थानीय लोगों अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार के आह्वान से उसे फायदा होगा। हाल में आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कई खाड़ी देशों में कोका-कोला और पेप्सिको की बिक्री प्रभावित हुई है क्योंकि वहां के ग्राहक स्थानीय कोला या अन्य देशों के ब्रांड की ओर रुख कर रहे हैं। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ग्रुप के FMCG और रिटेल बिजनस को लीड कर रही हैं। कंपनी की एजीएम में उन्होंने कहा था कि ग्रुप की योजना कैंपा को एशिया और अफ्रीका से शुरू करके वैश्विक स्तर पर ले जाने की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 June 2026
नई दिल्ली: आपके घर में रखा सोना क्या देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी रुकावट बन रहा है? सीए नितिन कौशिक का मानना कुछ ऐसा ही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
 22 June 2026
नई दिल्‍ली: एनर्जी मार्केट में होर्मुज स्‍ट्रेट दोबारा सुर्खियों में है। स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। इसके बावजूद इस संकरे जलमार्ग से होने वाली आवाजाही…
 22 June 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच जल सुरक्षा को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को सीधी सैन्य कार्रवाई की…
 22 June 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास फंसे उर्वरक से लदे 16 मालवाहक जहाजों में से करीब 10 से 12 जहाज इस जलमार्ग को पार करने में सफल…
 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
Advt.