विधानसभा चुनाव के लिए सभी पोलिंग पार्टियां रवाना

Updated on 06-11-2023 06:04 PM

कांकेर। विधानसभा आम निर्वाचन के तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 7 नवम्बर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान संपन्न होगा। इसके लिए विधानसभावार सामग्री वितरण केन्द्रों से मतदान सामग्री वितरित की गई। साथ ही निर्वाचन कार्य में लगे सभी मतदान अधिकारियों ने रवाना होने से पहले पोस्टल बैलेट प्राप्त कर मतदान किया।

सभी मतदान दल ईवीएम सहित चेकलिस्ट से सामग्रियों का मिलान करने के बाद अपने-अपने नियत मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होकर सकुशल पहुंच गए। जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 131 मतदान केन्द्रों के लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पखांजूर से एवं 90 मतदान केन्द्रों के लिए लाइवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ से 221 मतदान दलों को सामग्री वितरण कर रवाना किया गया। वहीं भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के 266 मतदान दल एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्र के 240 मतदान दल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नाथियानवागांव से सामग्री वितरण के पश्चात निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए।

उल्लेखनीय है कि जिले के कुल 727 मतदान केन्द्रों में से 84 केन्द्रों को विशिष्ट मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 32 नये मतदान केन्द्र, 15 आदर्श मतदान केन्द्र, 30 संगवारी मतदान केन्द्र, 03 दिव्यांग मतदान केन्द्र, 03 युवा मतदान केन्द्र एवं 01 रैनबो मतदान केन्द्र शामिल हैं। महिला मतदाताओं के लिए विशेष मतदान केन्द्र संगवारी पोलिंग बूथ बनाया गया है, जिसमें महिला मतदान कर्मियों के साथ सुरक्षा में भी महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा तृतीय लिंग के मतदाताओं के लिए अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पखांजूर में रैनबो मतदान केन्द्र बनाया गया है, जहां सुरक्षा में तृतीय लिंग के पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.