विधानसभा आम निर्वाचन मतदान वीरों का हुआ सम्मान

Updated on 29-11-2023 12:12 PM

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक 81 फीसदी मतदान हुआ। मतदान में प्रत्यक्ष रूप से अपनी भूमिका निभाने और एक-एक मतदाता को मतदान केन्द्र में लाने दिनरात पसीना बहाने वाले बूथ लेवल आफिसरों का सम्मान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया।

भानुप्रतापपुर के जनपद पंचायत सभाकक्ष में आज दोपहर को आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ और इलेक्शन सुपरवाइजरों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि भानुप्रतापपुर जैसे दूरस्थ इलाके में अभूतपूर्व मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने आगे कहा कि सभी बीएलओ के अथक प्रयासों का ही यह सुखद और सकारात्मक परिणाम है। इस दौरान उन्होंने सभी बीएलओ को अपनी शुभकामनाएं देते हुए मतदान दिवस के अनुभव साझा किए। इस अवसर जिला पंचायत के सीईओ सुमित अग्रवाल, अंतागढ़ एडीएम बीएस उईके, एसडीएम भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन, अंतागढ़ एसडीएम विश्वास कुमार सहित भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित थे।

जिला स्तर पर सम्मानित हुए मतदान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मवीर :

इसके पहले, आज सुबह कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रियंका शुक्ला ने अधिकारियों की बैठक लेकर विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित सेक्टर ऑफिसर, प्रिसाइडिंग ऑफिसर सहित विभिन्न लोगों का सम्मान प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया। आज सुबह 11.00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

सम्मान समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपर कलेक्टर अंतागढ़ भगवान सिंह उइके, ईको ग्रीन मतदान केन्द्र में सहयोग के लिए वनमण्डलाधिकारी कांकेर आलोक कुमार बाजपेयी, पूर्व भानुप्रतापपुर के वनमण्डलाधिकारी जाधव श्रीकृष्ण ए.एन.एस तथा पश्चिम भानुप्रतापपुर वनमण्डलाधिकारी शशिगानन्दन के. को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार इंडियन रेडक्रास सोसायटी कांकेर मतदाता मित्र के लिए पण्डित विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर के व्याख्याता पवन कुमार सेन, राष्ट्रीय सेवा योजना मतदाता मित्र हेतु सहायक जिला क्रीडा अधिकारी आबिद खान, मतगणना स्थल नाथियानवागांव में सामग्री वितरण एवं संग्रहण के लिए नाथियानवागांव पार्किंग क्षेत्र वाले भू-स्वामी प्रभात चोपड़ा, आदर्श मतदान केन्द्र हेतु जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल रजक, जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी यादव, जनपद पंचायत नरहरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.के. गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सोहेल कुमार तथा स्वीप एवं आदर्श मतदान केन्द्र हेतु व्याख्याता नवनीत पटेल, विकास गुप्ता, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुसावंड के प्रधान अध्यापक चन्द्रप्रकाश रवानी को धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार जिला स्तरीय तीन श्रेष्ठ बीएलओ में से महेशपुर मतदान केन्द्र के सहायक शिक्षक जयसिंह मरकाम, खमढोड़गी मतदान केन्द्र के सहायक शिक्षक  रामप्रसाद पोया और नरसिंहपुर मतदान केन्द्र के प्रकाश ठाकुर तथा हरनगढ़ के पटवारी देवेन्द्र कुमार सलाम और बैंजनपुरी के व्याख्याता नुमेश सोनी श्रेष्ठ दो सुपरवाइजर के रूप में पुरस्कृत किया गया। श्रेष्ठ रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन तथा श्रेष्ठ सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में अनुविभागीय अधिकारी अंतागढ़ विश्वास कुमार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार अंतागढ़ राधाकृष्णा बंजारे एवं प्रभारी तहसीलदार दुर्गूकोंदल कृष्णा पाटले को पुरस्कृत किया गया।

विधानसभा निर्वाचन-2018 की तुलना में वर्ष 2023 में उच्च मतदान प्रतिशत वाले तहसील के लिए तहसीलदार पखांजूर कुलदीप ठाकुर एवं चारामा के प्रभारी तहसीलदार उमाकांत जायसवाल को श्रेष्ठ तहसीलदार के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र में जहां नक्सल घटना के बाद भी मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराने में में योगदान देने वाले मतदान दलों के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इनमें से छोटे पखांजूर मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी अमरचन्द्र मौर्य, मतदान अधिकारी हरीश लोचन सिंह ठाकुर, किशन लाल कुलदीप एवं लोकेश्वर ठाकुर, रेंगावाही मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी कामदेव टेकाम, मतदान अधिकारी ब्रम्हा शोरी, दिनेश कुमार गौर व बीएलओ अजित बोस तथा सावनपुर पीव्ही 96 मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी अंकुश भक्त, मतदान अधिकारी रामाधीन शर्मा, गरीब राम नेताम व बीएलओ सुखेश कुमार दरेन्द्र शामिल है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, जिला पंचायत के सी.ई.ओ.  सुमित अग्रवाल सहित जिला स्तर के अधिकारीगण मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.