छत्तीसगढी फिल्म गुइंया देखने टॉकिजों में उमड रहे दर्शक

Updated on 09-12-2023 03:07 PM

भिलाई। एन माही फिल्म्स के बेनर तले एवं मनीष मानिकपुरी के निर्देशन में बनी अमलेश नागेश की बहुप्रतिक्षित फिल्म गुईया को देखने दुर्ग, भिलाई सहित प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में भारी दर्शक उमड रहे है। अधिकांशतर सिनेमाघरों में टिकिट नही मिल रही है, हाउसफूल का बोर्ड लग रहा है। फिल्म के अच्छे गीत संगीत, फिल्मांकन और जर्बदस्त एक्षन को दशको ने फिल्म देखने के बाद खूब सराहा। कई दर्षकों ने फिल्म के गाना गाकर भी सुनाया और कहा कि इसके सभी गाने  सुपरहीट है। यह फिल्म जहां एक्शनऔर रोमांश व कमेडी से भरपूर है वहीं इसकी कहानी सस्पेंस व बेहद ही रोचक है जो दर्शकों को  बहुत भा रही हैं। दर्शकों का कहना है कि हम लोगों ने अभी तक अमलेश को कमेडी किंग के रूप मे जानते थे, हमें यकीन नही हो रहा है कि वे इनता बढिया एक्शन भी कर लेंगे। पहली बार अमलेश का एक्शन देखकर बहुत ही आनंद आया। फिल्म के हिरो अमलेश नागेश जहां छग में पहली पसंद वाले यूट्यूबर है, वहीं सतीश जैन के निर्देशन मे बनी फिल्म ले शुरू होगे मया के कहानी से दर्शकों के दिल पर राज करने लगे हैं, जिसके कारण इनके कई लाख फालोअर है। ले शुरू होगे मया के कहानी के बाद दर्शकों को अमलेश नागेश की दूसरी फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार था। शुक्रवार 8 दिसंबर को सिनेमा घरों में अमलेश की इस फिल्म के लगते ही दर्शक इस फिल्म को देखने टूट पडे। फिल्म के हिरो अमलेश नागेश, हिरोईन हेमा शुक्ला, खलनायक पुष्पेन्द्र सिंह, क्रांति दीक्षित, दिव्या नागदेवे, आर मास्टर, नितेश, सहित सभी कलाकार जहां रायपुर के प्रभात टॉकीज में दर्शकों से रू ब रू हुए वहीं। हिरो अमलेश नागेश, हिरोईन हेमा शुक्ला भिलाई के चन्द्रा, दुर्ग के अप्सरा टॉकीज में दर्शको से मिलने पहुंचे। इन दोनो कलाकारों के टॉकीज पहुंचते ही दर्शक व इनके सैकडों फैंस अपने इन देानो चहेते कलाकारों को सेल्फी लेने व ऑटोग्राफ लेने चारों ओर से घेर लिया। दुर्ग में तो बहुत ही मुश्किल से इन दोनो कलाकारों को भीड से बचाया गया और बाउंसरों के सपोर्ट से इन्हें टॉकीज के मैनेजर जावेद भाई के चेम्बर में बिठाया गया। मनीष मानिकपुरी के डायरेक्शन की भी हो रही है तारीफ इस फिल्म के डायरेक्टर मनीष मानिकपुरी की भी तारीफ  प्रिमियर शो में फिल्म देखने के बाद जहां फिल्म से जुडे सभी लोग कर रहे है, वही दर्शक भी इस फिल्म के निर्देशक की सराहना कर रहे है। हालांकि मनीष मानिकपुरी ने अब तक जितनी भी फिल्मे बनाई वे सभी फिल्में बहुत ही बेहतरीन रही है लेकिन इतना दर्शको का प्यार उनके किसी भी फिल्म को नही मिली है, वे इससे पहले हिन्दी फिल्म अलाप के अलावा छॉलीवुड के सुपर स्टार अनुज शर्मा को लेकर मार डारे मया मा, व लीक हटकर इनके द्वारा बनाई गई वैदेही सहित इनकी सभी फिल्मों को इतना मया दुलार दर्शकों का नही मिला था जितना इस फिल्म से मनीष को मिल रहा है। हालांकि उनके ये फिल्मे भी काफी उच्च स्तर की थी इस फिल्म से मनीष मानिकपुरी छॉलीवुड में पूरी तरह से अच्छे ढंग से स्थापित हो जायेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
 19 October 2026
रायपुर (वीएनएस)। ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया…
 19 October 2026
रायपुर। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने नवरात्रि की महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र के ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया।…
 19 October 2026
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। सोशल मीडिया तथा कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी…
 18 October 2026
छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक दक्षिणी हिस्से में मौसम बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने बालोद, धमतरी, गरियाबंद समेत 10 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने…
Advt.