'बालवीर' फेम जोइता चटर्जी Covid-19 पॉजिटिव, खांसी-जुकाम के बाद कराया था टेस्ट, बोलीं- खुद को अलग कर लिया है
Updated on
27-05-2025 02:47 PM
टीवी की फेमस एक्ट्रेस जोइता चटर्जी कोरोना वायरस का शिकार हो गई है। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने वैक्सीन लगवाई और खुद को सभी से अलग-थलग कर लिया। वो सारे प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हैं। साथ ही अपने समर्थकों के लिए मैसेज भी दिया है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। मालूम हो कि देशभर में कोविड-19 के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।
Joyeeta Chatterjee को खांसी और जुकाम जैसे लक्षण महसूस हो रहे थे। इसी के बाद उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया, जो पॉजिटिव निकला। इसके बाद 'बालवीर' और 'क्लास ऑफ 2020' एक्ट्रेस ने खुद को आइसोलेट कर लिया।
'मैंने पहले भी वैक्सीन लगवाई थी'
खबर की पुष्टि करते हुए जोइता ने कहा, 'हां, यह सच है और मैं वास्तव में इस समय COVID-19 पॉजिटिव हूं। हालांकि, मुझे विश्वास है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी और यह सिर्फ एक फेज है। मैंने पहले भी अपने वैक्सीन लगवाए थे और इसलिए मुझे लगता है कि चीजें बहुत जल्द सामान्य हो जाएंगी।'
फैंस का किया धन्यवाद
एक्ट्रेस ने अपने फैंस को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा, 'मैं अपने प्रोटोकॉल और आइसोलेशन का पालन कर रही हूं और जल्द ही वापस काम पर लौटूंगी। सभी को शुभकामनाएं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और इसे पहली प्राथमिकता दें। सभी के प्यार और चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते रहें। सभी की आभारी हूं।'
शिल्पा शिरोडकर को हुआ था कोरोना
जोइता हाल ही में कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाली एकमात्र एक्ट्रेस नहीं हैं। 'बिग बॉस' फेम शिल्पा शिरोडकर भी इसका शिकार हुई थीं। अब ठीक हो गई हैं।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…