भिलाई निगम ने चलाया सर्विस रोड किनारे बेदखली अभियान

Updated on 01-12-2023 02:31 PM

भिलाई। निगम भिलाई द्वारा सर्विस रोड पर चलाया जा रहा बेदखली अभियान के दूसरे दिन 5 कंडम वाहन, 6 नग ठेला तथा 3 ग्लो साइन बोर्ड, बेनर पोष्टर को हटा कर वाहनो के आवागमन के लिए सड़क को खाली कराया गया तथा 20 स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 34 हजार 500 रूपये दांडिक शुल्क वसुल किया गया। आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर निगम द्वारा जी.ई.रोड से लगे सर्विस रोड पर चलाए जा रहे बेदखली अभियान के दूसरे दिन उत्तर दिशा के सर्विस रोड पर यातायात को बाधित करने वाले ठेला तथा कंडम वाहन को हटा कर सडक को बाधा मुक्त किया गया। सडक पर लगाए गये दुकानो के संकेतक बोर्ड, बेनर, पोष्ट को जप्त किया गया संजय नगर मे संचालित कार शो रूम द्वारा पुरा सर्विस रोड को घेर कर गेट लगाया गया तथा उसे जेसीबी से तोड कर सर्विस रोड के समतुल्य किया गया। कमला मेडिकल के पास, ट्रेवल्स एजेंसी, पैथालाजी लैब, मेडिकल स्टोर्स के ग्लो साइन बोर्ड जो जमीन मे गड़ा कर लगा

रखे थे उसे भी जेसीबी से हटाया गया। अभियान के दुसरे दिन 20 स्थानो पर कार्रवाई कर 34 हजार 500 रूपये जुर्माना राशि वसुल किया गया है। आम नागरिकों के द्वारा निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान का लोगो में अच्छा प्रतिसाद रहा है। सर्विस रोड को खाली कराने का अभियान कल भी जारी रहेगा। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा है कि जीई रोड के दोनो किनारे व्यावसायी जिन्होंने सर्विस रोड के किनारे अवैध कब्जा या अतिक्रमण कर सड़क बाधा किए है वे स्वयं से अपना कब्जा हटा लेवे अन्यथा की स्थिति में निगम द्वारा जुर्माने तथा सामग्री जप्ती के साथ बेदखली की कार्यवाही की जाएगी। अभियान मे अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त जोन 1 खिरोद्र भोई, सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू, बालकृष्ण नायडू, मलखान सिंह शोरी, व्ही.के.सेमुवल, कमलेश द्विवेदी, ओमप्रकाश चन्द्राकर, इमान सिंह, विरेंद्र वर्मा, धनराज नागपुरे,निरंजन असाटी,नंदकुमार सिन्हा, हरिओम गुप्ता सुपेला थाना से एएसआई एन.के.भदोरिया, प्रधान आरक्षक राकेश राय सहित यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.